Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING राष्ट्रमंडल खेल-2022 क्रिकेट को किया जाएगा शामिल

लंदन, 25 अप्रैल | राष्ट्रमंडल खेल-2022 की मेजबानी अगर बर्मिघम को मिलती है तो इन खेलों में पुरुष क्रिकेट की वापसी हो सकती है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, डरबन ने वित्तीय और राजनीतिक विवाद के चलते मेजबानी से अपना नाम

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 25, 2017 • 22:43 PM
BREAKING राष्ट्रमंडल खेल-2022 क्रिकेट को किया जाएगा शामिल
BREAKING राष्ट्रमंडल खेल-2022 क्रिकेट को किया जाएगा शामिल ()
Advertisement

लंदन, 25 अप्रैल | राष्ट्रमंडल खेल-2022 की मेजबानी अगर बर्मिघम को मिलती है तो इन खेलों में पुरुष क्रिकेट की वापसी हो सकती है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, डरबन ने वित्तीय और राजनीतिक विवाद के चलते मेजबानी से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद खेलों की मेजबानी के लिए ब्रिटेन सरकार ने बर्मिघम को नीलामी के लिए आमंत्रित किया है। 

डरबन में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल किया गया था। वार्विकशयर के मुख्य र्कायकारी अधिकारी और बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेलों की निलामी कंपनी के सदस्य नील स्नोबाल ने इस बात की पुष्टि की है कि उनका मकसद आईसीसी और ईसीबी के साथ मिलकर क्रिकेट को शामिल करने का है। क्रिकेट का प्रारूप टी-20 होगा। 

Trending


 PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

मैच एजबेस्टन और वर्सेस्टशायर के न्यू रोड होम में होंगे। मेजबानी की रेस में सिर्फ बर्मिघम ही शामिल नहीं है। इसमें कनाडा, मलेशिया और आस्ट्रेलिया के शहर भी हैं। लीवरपूल ने भी मेजबानी में अपनी रुचि जाहिर की है।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

नीलामी के लिए ब्रिटेन सरकार के पास आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 28 अप्रैल है। इस पर अंतिम फैसला जुलाई में लिया जाएगा। ईसीबी ने पहले भी इन खेलों में क्रिकेट को शामिल करने के लिए अपना समर्थन दिया है लेकिन, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से समर्थन मिलना तय नहीं है। इंग्लैंड 2022 में भारत की मेजबानी करेगा जिससे उसके इन खेलों में भाग लेने की संभावना ज्यादा है। लेकिन व्यक्तिगत तौर पर राष्ट्रमंडल सदस्य इसके लिए हां कहें या दूर की कौंड़ी लगता है। 

मलेशिया में 1998 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में इंग्लैंड ने अपनी टीम नहीं भेजी थी। यह पहला मौका था जब राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट को शामिल किया गया था। इसके बाद ऐसा दोबारा नहीं हो सका। इन खेलों में दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल जीता था। राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट आवश्यक रूप से शामिल किया जाना वाले खेलों की सूची में नहीं है लेकिन यह उन वैकल्पिक खेलों की सूची में जरूर शामिल है जिन्हें मेजबान देश चुन सकते हैं।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS