Advertisement
Advertisement
Advertisement

OMG: बांग्लादेश के खिलाफ मैच में धोनी ने किया कुछ ऐसा जो आपने कभी नहीं देखा होगा

मई 30, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): महेन्द्र सिंह धोनी टीम इंडिया का वो चमकता नाम है जिनके आगे सारे रिकॉर्ड्स बौने लगने लगते हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को कई अहम मैचों में जीत दिलाई है।

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma May 30, 2017 • 22:21 PM
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी ()
Advertisement

मई 30, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): महेन्द्र सिंह धोनी टीम इंडिया का वो चमकता नाम है जिनके आगे सारे रिकॉर्ड्स बौने लगने लगते हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को कई अहम मैचों में जीत दिलाई है। माही की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप, 50 ओवर का वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है।

महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बड़े कीर्तिमान दर्ज किए हैं। उन्होंने टीम इंडिया को नंबर वन टेस्ट टीम भी बनाया। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप  

Trending


वहीं इतने बड़े कद के क्रिकेटर होने के बावजूद माही ने चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे वॉर्म-अप मैच में ऐसा काम किया है जिसकी कल्पना करना बेहद मुश्किल है। उन्होंने बागंलादेश के खिलाफ 12वें खिलाड़ी की भूमिका निभाई। ड्रिंक्स ब्रेक पर उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों को पानी और एनर्जी ड्रिंक्स पिलाए।

माही जब मैच के दौरान मैदान पर उतरे तब उनके कंधे पर दो बैग टंगे हुए थे जिनमें पानी और एनर्जी ड्रिंक्स की बोतलें टंगी हुई थी। इतने बड़े क्रिकेटर होने के बावजूद धोनी ने आज के मैच में जिस तरह से 12वें खिलाड़ी की भूमिका अदा की है यह दर्शाता है कि वे न सिर्फ महान खिलाड़ी हैं बल्कि एक बेहतर इंसान भी हैं।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट के दौरान कप्तान विराट कोहली भी 12वें खिलाड़ी की भूमिका अदा कर चुके हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS