Advertisement
Advertisement
Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए किवी टीम की घोषणा, दिग्गज स्पिनर की छुट्टी

24 अप्रैल, न्यूजीलैंड (CRICKETNMORE)। इंग्लैंड में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड टीम की घोषणा हो गई है। न्यूजीलैंड की टीम ने मिशेल मैकलेनाघन, एडम मिल्ने और कोरी एंडरसन को टीम में शामिल कर लिया है। इसके अलावा लेग

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 24, 2017 • 17:44 PM
न्यूजीलैंड क्रिकेट, चैंपियंस ट्रॉफी
न्यूजीलैंड क्रिकेट, चैंपियंस ट्रॉफी ()
Advertisement

24 अप्रैल, न्यूजीलैंड (CRICKETNMORE)। इंग्लैंड में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड टीम की घोषणा हो गई है। न्यूजीलैंड की टीम ने मिशेल मैकलेनाघन, एडम मिल्ने और कोरी एंडरसन को टीम में शामिल कर लिया है। इसके अलावा लेग स्पिनर जीतन पटेल की भी टीम में वापसी हो गई है।

साथ ही डीन ब्राउनली, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी और ईश सोढ़ी जैसे खिलाड़ी को चैंपियंस ट्राफी में जगह नहीं दी है। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

Trending


आपको बता दें कि 2015 वर्ल्ड कप में  मैक्कलम की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंची थी ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी में भी न्यूजीलैंड की टीम अपने उस परफॉर्मेंस को दोहराना चाहेगी। इस बड़े टूर्नामेंट में केन विलियमसन न्यूजीलैंड टीम के कप्तान हैं। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप ए में हैं। जिस ग्रुप में न्यूजीलैंड की टीम है उस ग्रुप में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश जैसी टीम है।  

टीम इस प्रकार हैं►
केन विलियमसन (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, नील ब्रूम, कॉलिन डे ग्रैंडहॉमी, मार्टिन गुप्तिल, टॉम लैथम, मिशेल मैकलेनाघन, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, जीतन पटेल, ल्यूक रोंची, मिशेल सनेतेर, टिम साउथी, रॉस टेलर


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS