IPL 10: रॉबिन उथप्पा ने रचा इतिहास, ऐसा कर धोनी की कर ली बराबरी
26 अप्रैल,पुणे (CRICKETNMORE)। पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के रॉबिन उथप्पा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में उथप्पा ने एक आईपीएल मुकाबले में सबसे
26 अप्रैल,पुणे (CRICKETNMORE)। पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के रॉबिन उथप्पा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
इस मुकाबले में उथप्पा ने एक आईपीएल मुकाबले में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली। उथप्पा ने पुणे की पारी के दौरान अंजिक्या रहाणे (46 रन), महेंद्र सिंह धोनी (23 रन) और मनोज तिवारी (1 रन) को स्टंप किया।
Trending
इससे पहले आईपीएल के इतिहास में ये कारनामा सिर्फ एमएस धोनी ने ही किया है। धोनी ने आईपीएल में दो बार एक मैच में तीन बार बार स्टंपिंग की है। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप