Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस ने जीता WWE टाइटल, ट्रिपल-एच ने भारत भेजी बेल्ट

13 जुलाई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। WWE सुपरस्टार और सीओओ ट्रिपल-एच ने आईपीएल 2017 की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम को खास तौर पर बनाया गया WWE टाइटल गिफ्ट किया है। इस चैंपियनशिप टाइटल पर मुंबई इंडियंस के नाम की प्लेट

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma July 13, 2017 • 11:38 AM
Triple H gifted WWE title to Mumbai Indians
Triple H gifted WWE title to Mumbai Indians ()
Advertisement

13 जुलाई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। WWE सुपरस्टार और सीओओ ट्रिपल-एच ने आईपीएल 2017 की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम को खास तौर पर बनाया गया WWE टाइटल गिफ्ट किया है। इस चैंपियनशिप टाइटल पर मुंबई इंडियंस के नाम की प्लेट लगी हुई है। रिवाज के अनुसार जो खिलाड़ी ये चैंपियनशिप जीतता है, इस बेल्ट की प्लेट्स पर उसका नाम लिखा जाता है।

ट्रिपल-एच ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर दी। उन्होंने मुंबई इंडियंस के इस WWE टाइटल की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा “वादे के अनुसार मुबई इंडियंस, आपका WWE टाइटल और रहा है। दोबारा बधाई हो!  विराट कोहली ने मिताली राज को लेकर की ऐसी पोस्ट, फैंस के कमेंट के बाद किया डिलीट

Trending


बता दें कि मई में मुंबई इंडियंस के आईपीएल 10 के चैंपियन बनने के बाद ट्रिपल-एच ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ”बधाई हो मुंबई इंडियंस, WWE की तरफ से आपके लिए कुछ आ रहा है।” अफगानिस्तान के इस बल्लेबाज ने T20 में जड़ा दोहरा शतक, गेल,डी विलियर्स जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

ट्रिपल-एच ऐसा पहली बार नहीं कर रहे हैं। इससे पहले जून 2016 में एनबीए टाइटल जीतनें पर क्लीवलैंड कैवलियर्स की टीम को भी उन्होंने ये खास गिफ्ट दिया था। 

इसके अलावा उन्होंने हाल ही में 2016-17 प्रीमियर लीग का खिताब जीतने वाली चेल्सी की टीम को भी खास तरह का WWE चैंपियनशिप टाइटल गिफ्ट किया है। जिसमें दोनों तरफ चेल्सी के नाम की प्लेट्स लगी हुई हैं। 

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने फाइनल मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजायंट को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई का ये कुल तीसरा आईपीएल खिताब है। इससे पहले मुंबई ने 2013 और 2015 में इस खिताब पर कब्जा किया था।

 


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS