हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कैप्टेंसी वाली मुंबई इंडियंस की टीम (Mumbai Indians) आईपीएल 2026 (IPL 2026) में रविवार, 24 मई को अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी स्क्वाड में दो नए खिलाड़ियों को एंट्री दी है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, MI ने क्विंटन डी कॉक और राज अंगद बावा की रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है, जो कि चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। MI ने डी कॉक और बावा की जगह महिपाल लोमरोर और रुचित अहीर को अपनी स्क्वाड में चुना है। याद दिला दें कि महिपाल लोमरोर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एक्स-प्लेयर हैं। वो आईपीएल टूर्नामेंट गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं।

Advertisement

महिपाल के नाम 40 IPL मैचों का अनुभव है जिसमें उन्होंने 141.29 की स्ट्राइक रेट से 527 रन बनाए हैं। उन्हें MI ने 50 लाख रुपये में अपनी टीम में जोड़ा है। बात करें अगर रुचित अहीर की तो इस 25 साल के खिलाड़ी को MI ने 30 लाख रुपये में खरीदा है। वो सौराष्ट्र के लिए 16 लिस्ट ए और 12 टी20 मैच खेल चुके हैं।

एक बार फिर बता दें कि मुंबई इंडियंस साल 2026 के IPL में आज अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलेगी। ये उनके टूर्नामेंट का भी आखिरी मैच होगा। वो इस सीजन अब तक 13 में से सिर्फ 4 मैचों में जीत हासिल कर पाई है। उनके नाम सिर्फ 8 अंक दर्ज है और वो पॉइंट्स टेबल पर 9वें पायदान पर है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुंबई इंडियंस की पूरी स्क्वाड: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पंड्या, केशव महाराज, अश्विनी कुमार, मयंक मारकंडे, शेरफेन रदरफोर्ड, दानिश मालेवार, कृष भगत, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार, महिपाल लोमरोर, रुचित अहीर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार