Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली टेस्ट: टीम इंडिया को नहीं मिला कोई विकेट, मैथ्यूज और चांदीमल ने श्रीलंका को संभाला

नई दिल्ली, 4 दिसंबर, (CRICKETNMORE)| भारत के सामने पहले दो दिन पूरी तरह से बैकफुट पर रहने वाली श्रीलंका को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को एंजेलो मैथ्यूज और कप्तान दिनेश

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma December 04, 2017 • 12:23 PM
 Matthews, Chandimal guide Sri Lanka to 192/3 on Day 3 of Kotla Test
Matthews, Chandimal guide Sri Lanka to 192/3 on Day 3 of Kotla Test ()
Advertisement

नई दिल्ली, 4 दिसंबर, (CRICKETNMORE)| भारत के सामने पहले दो दिन पूरी तरह से बैकफुट पर रहने वाली श्रीलंका को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को एंजेलो मैथ्यूज और कप्तान दिनेश चांदीमल ने संभाले रखा है। दूसरे दिन का अंत तीन विकेट पर 131 रनों से करने वाली मेहमान टीम ने तीसरे दिन के पहले सत्र में एक भी विकेट नहीं खोया। तीसरे दिन भोजनकाल तक श्रीलंका ने अपना स्कोर 71 ओवरों में तीन विकेट पर 193 रनों पर पहुंचा दिया। श्रीलंका अभी भी भारत से 344 रन पीछे है।

PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें  

Trending


रविवार को 57 और 25 रनों पर नाबाद लौटने वाले मैथ्यूज और चांदीमल ने पहले सत्र में श्रीलंका को मजबूत करते हुए कोई भी झटका नहीं लगने दिया। मैथ्यूज ने तीसरे दिन के पहले सत्र में अपने खाते में 33 रनों का इजाफा किया तो वहीं चांदीमल ने अपने स्कोर में 27 रन और जोड़े। 

भोजनकाल तक मैथ्यूज 90 और चांदीमल 52 रनों पर नाबाद लौटे। इस सत्र में श्रीलंका ने अपने खाते में 61 रनों का इजाफा किया। मैथ्यूज और चांदीमल के बीच अभी तक चौथे विकेट के लिए 170 रनों की साझेदारी हो गई है। मैथ्यूज अभी तक 194 गेंदें खेल चुके हैं और 11 चौकों के साथ दो छक्के लगा चुके हैं। वहीं चांदीमल ने 162 गेंदों का सामना किया है और सात चौके लगाए हैं। 


Read More

Cricket Scorecard

Advertisement