Advertisement
Advertisement
Advertisement

कप्तानी छोड़ने के बाद भी धोनी क्यों लगाते हैं मैदान पर फील्डिंग, टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने किया खुलासा

23 अक्टूबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ दी हो लेकिन वह अभी भी मैदान पर फील्डिंग सैट करते हुए नजर आते हैं। टीम के स्पिनर यजवेंद्र चहन ने कहा है कि “

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma October 23, 2017 • 16:41 PM
MS Dhoni will always remain the team’s captain says Yuzvendra Chahal
MS Dhoni will always remain the team’s captain says Yuzvendra Chahal ()
Advertisement

23 अक्टूबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ दी हो लेकिन वह अभी भी मैदान पर फील्डिंग सैट करते हुए नजर आते हैं। टीम के स्पिनर यजवेंद्र चहन ने कहा है कि “ धोनी भाई अभी भी हमारे कप्तान हैं।“

चहल ने एनडीटीवी की वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा “ कई बार जब कोहली भाई मिड-ऑन या या लॉंग-ऑन पर फील्डिंग करते हैं तब हमें किसी की जरुरत होती है तो हमारा मार्गदर्शन कर सके। अगर ये संभव नही होता कि कोहली आय़ें और हमें बतांए की क्या करने की जरुरत है। तब धोनी भाई जिम्मेदारी संभालते हैं।क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें    

Trending


चहल ने खुलासा करते हुए बताया कि धोनी ऐसे मौके पर क्या करते हैं। धोनी कोहली को इशारा करते हुए कहते हैं कि तू वहीं रह, मै देख लूंगा। चहल ने कहा कि इससे समय भी बचता है। धोनी और उनके पास बहुत अनुभव है। हम सभी भाग्यशाली हैं कि उनके (धोनी) साथ मैदान पर खेल रहे हैं। 

चहल ने आगे कहा “  धोनी भाई ने भले ही कप्तानी छोड़ दी है लेकिन हम सब जानते हैं कि वह हमेशा टीम के कप्तान रहेंगे। चहल ने ये भी कहा कि धोनी उन्हें छोटे कहकर बुलाते हैं।


Read More

Cricket Scorecard

Advertisement