ITF Women's Open: India's Ankita Raina-Prarthana Thombare reach doubles quarterfinals (Image Source: IANS)
अंकिता रैना और प्रार्थना थोंबरे की भारतीय जोड़ी ने मंगलवार को यहां केएसएलटीए स्टेडियम में केपीबी ट्रस्ट आईटीएफ महिला ओपन के युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने के लिए एक प्रभावशाली जीत दर्ज की।
नंबर 2 वरीयता प्राप्त जोड़ी ने करीब दो घंटे तक चले रोमांचक राउंड-आफ-16 मैच में भारत-जर्मनी की शर्मादा बालू और सारा रेबेका सेकुलिक की जोड़ी को 5-7, 6-3, 10-6 से हराया।
रुतुजा भोसले और जैकलीन अवाद की तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय-स्वीडिश जोड़ी भी जी ही चोई (दक्षिण कोरिया) और ली या-हसन (ताइपे) को 6-4, 6-2 से हराकर अंतिम-8 चरण में पहुंच गई।