Chanu Saikhom Mirabai, (Image Source: IANS)
Chanu Saikhom Mirabai: पेरिस ओलंपिक 2024 में सिर्फ 10 दिन बचे हैं और भारत के शीर्ष एथलीटों की तैयारी अंतिम चरण में है। ओलंपिक से पहले एक नजर उन खेलों पर डालते हैं, जिनमें भारत को मेडल की सबसे ज्यादा उम्मीद है।
ओलंपिक के इतिहास में भारत के लिए पिछला यानी टोक्यो ओलंपिक सबसे यादगार रहा। भारतीय दल ने कुल सात मेडल जीते थे। मगर इस बार देश को कम से कम इस आंकड़े को दहाई अंक में बदलने की उम्मीद है। यदि ऐसा होता है, तो ओलंपिक इतिहास में पहली बार भारत दहाई के आंकड़े को छुएगा।
अब यह सपना सच कैसे होगा, चलिए एक नजर उस पर डालते हैं। पेरिस के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल में 100 से अधिक खिलाड़ी और अन्य स्टाफ हैं। इनमें से कुछ ऐसे खेल हैं, जिनमें भारत काफी मजबूत दावेदार है। भारत को पूरी उम्मीद है कि इन खेलों में देश को मेडल जरूर मिलेंगे।