My role as captain would be to take team forward together, says junior hockey team's Salima Tete., S (Image Source: IANS)
Salima Tete: प्रतिष्ठित महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 के शुरू होने में सिर्फ एक सप्ताह बचा है। इस बीच भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी सलीमा टेटे, निक्की प्रधान और संगीता कुमारी, जो झारखंड की रहने वाली हैं वो घरेलू प्रशंसकों के सामने शानदार प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हैं।
27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भारत जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा।
टूर्नामेंट में सविता टीम का नेतृत्व करेंगी और दीप ग्रेस एक्का उनकी डिप्टी होंगी। भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्टूबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगा।