New Delhi: पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतने की बदौलत भारत ताजा विश्व हॉकी रैंकिंग में दो स्थान के सुधार के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गया है।
पेरिस ओलंपिक के बाद सोमवार को जारी नई विश्व रैंकिंग में भारतीय पुरुष हॉकी टीम 2 स्थान ऊपर चढ़ गई है। भारत, जिसने ओलंपिक अभियान नंबर 7 पर शुरू किया था, रैंकिंग में नवीनतम अपडेट के बाद पांचवें स्थान पर आ गया है क्योंकि उसने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीता था। भारत ने कांस्य पदक मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार पोडियम स्थान हासिल किया था।
एफआईएच प्रो लीग के समापन के बाद भारत 7वें स्थान पर था क्योंकि उसका अभियान अच्छा नहीं रहा था। हालाँकि, भारत ने पेरिस ओलंपिक के दौरान शानदार फॉर्म दिखाया, जहाँ उन्होंने सिर्फ 2 मैच हारे और 5 मैच जीते। इससे उन्हें 2848.67 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया से ऊपर 5वें स्थान पर पहुंचने में मदद मिली।