In pant
ऋषभ पंत का धमाका, तूफानी पारी खेलकर इंडिया ए को दिलाई जीत
29 जनवरी। शार्दुल ठाकुर (49/4) की शानदार गेंदबाजी के बाद ऋषभ पंत (नाबाद 73) की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर इंडिया-ए ने मंगलवार को चौथे अनाधिकारिक वनडे मैच में इंग्लैंड लायंस को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंडिया-ए ने पांच मैचों की सीरीज में 4-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
इंग्लैंड लायंस ने यहां ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 221 रन का स्कोर बनाया, जिसे मेजबान इंडिया-ए ने 46.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इंग्लैंड लायंस से मिले 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया-ए ने एक समय 102 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद पंत और दीपक हुड्डा (नाबाद 47) ने पांचवें विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी।
पंत ने 76 गेंदों की नाबाद पारी में छह चौके और तीन छक्के जबकि हुड्डा ने 47 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्के लगाए। लोकेश राहुल ने 77 गेंदों पर 42, रिकी भुई ने 35 और कप्तान अंकित बावने ने 12 रन बनाए। रुतु़राज गायकवाड खाता खोले बिना आउट हुए।
इंग्लैंड लायंस की ओर से विल जैक्स ने दो और लेविस ग्रेगोरी तथा स्टीवन मुलेनी ने एक-एक विकेट हासिल किए।
इससे पहले, इंग्लैंड लायंस ने ओली पोप (65) और स्टीवन मुलेनी (नाबाद 58) के अर्धशतकों के सहारे निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 221 रन का स्कोर खड़ा किया। पोप ने 103 गेंदों पर छह चौके और मुलेनी ने 54 गेंदों पर चार चौके तथा दो छक्के लगाए।
इंडिया-ए की ओर से शार्दुल ने 49 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा राहुल चहर ने दो और आवेश खान ने एक विकेट चटकाए।
Related Cricket News on In pant
-
पोंटिंग ने पंत की तुलना गिलक्रिस्ट से की
दुबई, 22 जनवरी - आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिग ने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की तुलना हमवतन एडम ग्रिलक्रिस्ट से ...
-
ICCAwards 2018 में ऋषभ पंत का जलवा, इस बड़े खिताब को जीतने में रहे सफल
22 जनवरी। आईसीसी ने साल 2018 के लिए अवार्ड्स की घोषणा कर दी है। भारत के युवा ऋषभ पंत को आईसीसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया है। इसके साथ - साथ ...
-
CWC 2019: वर्ल्ड कप 2019 की टीम में शिखर धवन- रायडू की जगह खतरे में, ऋषभ पंत और…
20 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया के बाद अब भारतीय टीम 23 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज करेगी। भारत की टीम के लिए वर्ल्ड कप के मद्देनजर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज काफा कमाल का ...
-
ऋषभ पंत ने अपनी खूबसूरत गर्लफ्रेंड का किया खुलासा, देखने में है बिल्कुल परी जैसी PHOTOS
17 जनवरी। भले ही ऋषभ पंत इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं लेकिन टेस्ट सीरीज में जो कमाल किया वो दिल जीतने वाला है। इस समय ऋषभ पंत अपने परिवार के साथ खाली ...
-
ऋषभ पंत वर्ल्ड कप 2019 की टीम में होंगे शामिल, अभी से ही कर दिया गया है ऐसा…
14 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ऋषभ पंत का नाम गायब है। ऐसा होने से हर किसी के मन में संशय बन पड़ा हा कि क्या ऋषभ पंत भारतीय ...
-
ऋषभ पंत को वनडे में शामिल होना है तो यह काम सीखना होगा, रवि शास्त्री ने दी सलाह
9 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में ऋषभ पंत को मौका नहीं मिल पाया है। ऐसे में टीम इंडिया को कोच रवि शास्त्री ने इस पर बयान दिया है। रवि शास्त्री ने कहा है कि ...
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टिम पेन की वाइफ को याद आए ऋषभ पंत, फिर से…
9 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने टेस्ट सीरीज में जीत हासिल कर हर किसी को हैरान कर दिया। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर जीत हासिल की। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के ...
-
ऋषभ पंत ने ICC टेस्ट रैकिंग में मचाया धमाल, लंबी छलांग लगाकर इस नंबर पर पहुंचे
दुबई, 8 जनवरी (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर न केवल मैदान पर बल्कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट बल्लेबाजों ...
-
जब 'नर्वस 90' पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो ऋषभ पंत को लग रहा था इस बात का…
4 जनवरी। आस्ट्रेलिया के साथ जारी चौथे टेस्ट मैच में अपने करियर का दूसरा शतक जड़ने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने खुलासा करते हुए कहा कि इस बार वह अपने शतक के करीब ...
-
21 साल की उम्र में ही ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया में बना दिया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 जनवरी। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में शुक्रवार को दूसरे दिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए पहली पारी में शतक लगाने के साथ ऋषभ पंत ने बड़ी उपलब्धियां ...
-
ऋषभ पंत ने अपनी मां के बर्थडे पर किया इमोशनल मैसेज, पुरानी बातें लिखकर कही दिल जीतने वाली…
4 जनवरी। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में शुक्रवार को दूसरे दिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए पहली पारी में शतक लगाने के साथ ऋषभ पंत ने बड़ी उपलब्धियां भी ...
-
ऋषभ पंत ने की एबी डी विलियर्स की बराबरी,ऐसा करने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने
4 जनवरी,(CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में शुक्रवार को दूसरे दिन अपनी पहली पारी सात विकेट गंवाकर 622 रनों के विशाल स्कोर पर घोषित कर दी। ...
-
सवाल ! क्या वर्ल्ड कप 2019 में धोनी की जगह पंत को मिलना चाहिए प्लेइंग XI में मौका…
4 जनवरी। भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऋषभ पंत को भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है लेकिन जिस तरह से सिडनी टेस्ट में शतक जमाकर पंत ने खुद की काबिलियत ...
-
WATCH ऋषभ पंत की धमाकेदार पारी को देखकर फैन्स ने बनाया ऐसा मजेदार गाना, आप भी देखिए
4 जनवरी। सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन पुजारा के बाद ऋषभ पंत ने कमाल किया और अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जमाया। ऋषभ पंत 159 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में पंत ने 189 गेंद का ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42