Rr vs mi ipl
IPL 2019 Match 21st: राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स ( मैच प्रिव्यू)
6 अप्रैल। अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मुंह से जीत छीनने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में राजस्थान रॉयल्स से उसके घर सवाई मानसिंह स्टेडियम में भिड़ेगी।
कोलकाता की कोशिश एक बार फिर राजस्थान का वही हश्र करने की होगी जो उसने बेंगलोर का उसके घर में किया था। राजस्थान हालांकि बेंगलोर से थोड़ी बेहतर है। उसने अपने पिछले मैच में बेंगलोर को ही मात दे इस सीजन की पहली जीत हासिल की थी।
कोलकाता का पलड़ा हालांकि भारी होगा क्योंकि उसने जो जीत हासिल किया उससे उसका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। कोलकाता ने आंद्रे रसेल की 13 गेंदों पर खेली गई 48 रनों की पारी के दम पर बेंगलोर को तब मात दी थी जब लग रहा था कि बेंगलोर मैच अपने नाम कर ले जाएगी।
इस मैच ने साबित किया है कि कोलकाता कहीं से भी मैच का पासा पलट सकती है। उसके पास वो क्षमता है। शीर्ष क्रम में क्रिस लिन जैसा बल्लेबाज है जो निचले क्रम में रसेल हैं। मध्य क्रम की जिम्मेदारी नीतीश राणा, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक के जिम्मे है। वहीं मौका मिलने पर युवा शुभमन गिल भी अपनी छाप छोड़ने में माहिर हैं।
इस भारी भरकम बल्लेबाजी क्रम के सामने राजस्थान के गेंदबाजी आक्रमण को संभल कर और बेहद कड़ी रणनीति के साथ उतरना होगा। पिछले मैच में उसके गेंदबाजों ने बेंगलोर को ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं करने दिया था। श्रेयस गोपाल ने विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स के विकेट लेकर बेंगलोर की कमर तोड़ दी थी। यह गेंदबाज अपनी फिरकी से कोलकाता के लिए भी सिरदर्द साबित हो सकता है।
गोपाल के साथ देने के लिए राजस्तान के कृष्णप्पा गौतम हैं। वहीं, तेज गेंदबाजी में बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर इस मैच में अहम किरदार निभा सकते हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे इन दोनों पर ही ज्यादा निर्भर होंगे क्योंकि बाकि और कोई गेंदबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है।
बल्लेबाजी में कप्तान रहाणे और जोस बटलर के अलावा टीम को उम्मीद होगी की स्टीवन स्मिथ एक बड़ी पारी खेलें। शुरुआती मैचों में असफल रहने के बाद स्मिथ ने बेंगलोर के खिलाफ अहम 38 रन बनाए थे और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था।
वहीं अगर कोलकाता की गेंदबाजी की बात की जाए तो उसके पास किसी भी मजबूत बल्लेबाजी क्रम को रोकने का दम है। उसकी ताकत सुनील नरेन, पीयूष चावला और कुलदीप यादव की स्पिन तिगड़ी है जो मध्य के ओवरों में रनों पर अंकुश लगाने के साथ ही विकेट भी निकालते हैं।
तेज गेंदबाजी में टीम के पास प्रसिद्ध कृष्णा, लॉकी फग्र्यूसन, आंद्रे रसेल के विकल्प हैं।
कोलकाता : दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फग्र्यूसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, केसी करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा।
राजस्थान : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, शुभम रंजाने, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर, रियान पराग।
Related Cricket News on Rr vs mi ipl
-
IPL 2019 Match 20: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हर हाल में जीतना चाहेगी बैंगलोर (मैच प्रिव्यू)
6 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 12वां संस्करण रॉयल चैलेंजर्स के लिए अभी तक श्राप साबित हुआ है। टीम को लगातार पांच हार का सामना करना पड़ा है वो भी ऐसी जहां प्रतिस्पर्धा की कमी ...
-
STATS ALERT: विराट कोहली ने रचा इतिहास,KKR के खिलाफ मैच में एक साथ तोड़ डाले 4 रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एमए चिनस्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली की टीम आऱसीबी को भले ही हार गई हो। लेकिन कोहली ने मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी का नमूना दिखाया। उन्होंने ...
-
IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स ने KXIP के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें प्लेइंग…
6 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में शनिवार को एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का ...
-
IPL भविष्यवाणी: SRH vs MI, जानिए आज रात कौन सी टीम जीतने वाली है ? (संभावित XI)
6 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एक मुकाबले में आज यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस (किसमे कितना है... ...
-
CSK VS KXIP, कब, कहां किस चैनल पर देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग (संभावित XI)
6 अप्रैल। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आज शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक अहम मुकाबले में यहां एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब से भिड़ेगी। सीएसके बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (किसमे ...
-
कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकटों से हराया
बेंगलुरू, 5 अप्रैल - आंद्रे रसेल ने गुरुवार को 13 गेंदों पर सात छक्के और एक चौके की मदद से 48 रनों की नाबाद पारी खेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ...
-
IPL 2019: कोहली और डीविलियर्स की तूफानी पारी, KKR को 206 रनों का टारगेट
5 अप्रैल। कप्तान विराट कोहली (84) और अब्राहम डिविलियर्स (63) की तूफानी पारियों की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने शुक्रवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें ...
-
IPL 2019: RCB Vs KKR दोनों टीमो में हुए बदलाव, देखिए प्लेइंग इलेवन की पूरी लिस्ट
5 अप्रैल। आईपीएल 2019 के 17वें मैच में आरसीबी के खिलाफ केकेआर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। केकेआर की टीम में सुनील नरेन की वापसी हुई है। स्कोरकार्ड आरसीबी की टीम में ...
-
IPL 2019 Match 19: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस ( मैच प्रीव्यू)
हैदराबाद, 5 अप्रैल | दिल्ली को उसके घर में मात देने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण का अपना अगला मैच अपने घर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना ...
-
IPL 2019 Match 18: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब ( मैच प्रीव्यू)
चेन्नई, 5 अप्रैल | जीत की हैट्रिक लगाने के बाद चौथे मैच में मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार मिली थी। अब चेन्नई शनिवार को एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में किंग्स ...
-
IPL 2019: कोहली और एबी डीविलियर्स को इस तरह से रोकेंगे, पीयूष चावला ने किया रणनीति का खुलासा
5 अप्रैल। कोलकाता नाइट राइर्स के अनुभवी स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला का मानना है कि उनकी टीम को शुक्रवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ चौकन्ना ...
-
दिल्ली कैपिटल्स को मिली हार से बौखलाए रिकी पोंटिंग, हार का कारण इसे बताया
5 अप्रैल। सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली पांच विकेट की हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग फिरोजशाह कोटला की पिच से बेहद नाराज दिखाई दिए। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने बेहतरीन हरफनमौला ...
-
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत इस कारण मिली, जॉनी बेयरस्टो ने बताई जीत की वजह
5 अप्रैल। दिल्ली कैपिटल्स को उसी के घर में मात देने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने कहा है कि इस पिच पर टॉस जीतना टीम के लिए काफी अहम रहा। सनराइजर्स हैदराबाद ...
-
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, एक नाम चौंकाने वाला है!
आईपीएल की शुरूआती साल से ही कुछ टीमें ऐसी है जिन्होंने अपने वर्चस्व को बनाए रखा है और लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। मुंबई और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 3 अप्रैल 2019 ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42