Rr vs mi ipl
रसेल, कार्तिक का अर्धशतक, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता के 185 रन
नई दिल्ली, 30 मार्च - विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल (62) और कप्तान दिनेश कार्तिक (50) के अर्धशतकों की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स ने यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठ विकेट पर 185 रन बना लिए हैं।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब रही और उसने 7.1 ओवर के अंदर अपने चार बल्लेबाजों को खो दिया। इनमें आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे निखिल नाइक (7), क्रिस लिन (20), रोबिन उथप्पा (11) और पिछले दो मैचों में अर्धशतक लगाने वाले नीतीश राणा (1) के विकेट शामिल थे।
दो बार की चैम्पियन कोलकाता ने अपना पांचवां विकेट 61 के स्कोर पर शुभमन गिल (4) के रूप में खोया। इसके बाद, बल्लेबाजी करने आए कप्तान कार्तिक और रसेल ने छठे विकेट के लिए 53 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। आईपीएल के इतिहास में छठे विकेट के लिए यह संयुक्त रूप से तीसरी बड़ी साझेदारी है।
कोलकाता ने 15वें ओवर की समाप्ति तक पांच विकेट पर 118 रन बना लिए थे। इसके बाद, उसने अंतिम चार ओवर में 47 रन और बटोरे।
पिछले दो मैचों में नाबाद 49 और 48 रन बनाने वाले रसेल ने इस बार 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक बनाया। उन्होंने 28 गेंदों चार चौके और छह छक्के लगाए। कार्तिक ने 36 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए।
पीयूष चावला ने 12 और कुलदीप यादव ने नाबाद 10 रन का योगदान दिया।
दिल्ली की ओर से इस सीजन में पहला मैच खेल रहे हर्षल पटेल ने दो और कगिसो रबाडा, संदीप लामिछाने, क्रिस मोरिस और अमित मिश्रा ने एक-एक विकेट लिया।
Related Cricket News on Rr vs mi ipl
-
IPL 12: केकेआर के खिलाफ दिल्ली की टीम ने किए एक साथ 4 बदलाव, जानिए प्लेइंग XI
30 मार्च। दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। स्कोरकार्ड दिल्ली कैपिटल्स की टीम में 4 बदलाव हुए हैं तो वहीं चोट के कारण सुनील नरेन केकेआर ...
-
IPL 2019: केएल राहुल की शानदार अर्धशतकीय पारी, मुंबई को पंजाब ने 8 विकेट से हराया
30 मार्च। केएल राहुल (71), क्रिस गेल (40) और मयंक अग्रवाल (43) की शानदार पारियों के बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। स्कोरकार्ड मुंबई के द्वारा दिए गए 177 रन ...
-
आईपीएल 2019 MATCH 12: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स ( मैच प्रीव्यू)
चेन्नई, 30 मार्च | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में शुरुआती दो मैच जीतकर आत्मविश्वास से लबरेज चेन्नई सुपर किंग्स रविवार को यहां एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले ...
-
IPL 2019: मुरुगन अश्विन की गेंदबाजी का दिखा कमाल, KXIP को जीत के लिए 177 रनों की दरकार
30 मार्च। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए। स्कोरकार्ड मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा क्विंटन डीकॉक ने ...
-
आईपीएल-12 Match 11 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगोलर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मैच प्रीव्यू
30 मार्च। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में अपनी पहली जीत दर्ज करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद रविवार को यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले अपने दूसरे घरेलू मुकाबले में भी जीत ...
-
IPL 12: मुंबई के खिलाफ पंजाब ने जीता टॉस, पहले फील्डिंग करने का फैसला ( प्लेइंग XI में…
30 मार्च। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के नौवें मैच में यहां आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले ...
-
दर्शकों ने जीत के लिए प्रेरित किया : वार्नर
हैदराबाद, 30 मार्च - इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के आठवें मैच में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा है ...
-
IPL-12: मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, संभावित प्लेइंग XI
मोहाली, 30 मार्च | किंग्स इलेवन पंजाब की टीम शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के अहम मुकाबले में यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। टूर्नामेंट के अपने पहले ...
-
आईपीएल 2019 से बाहर हुए ये 6 खिलाड़ी, फैन्स के लिए बुरी खबर
आईपीएल की शुरुआत में हर टीम अपने खेमे में बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल करती है लेकिन कभी-कभी टीम के कुछ उपयोगी खिलाड़ियों के चोटिल होने से आईपीएल से जैसे लंबें टूर्नामेंट में उनकी टीमों को ...
-
IPL 12: ऐसे 3 परफेक्ट तेज गेंदबाज जो CSK की टीम में डेविड विली के रिप्लेसमेंट के तौर…
30 मार्च,(CRICKETNMORE)। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज इंग्लैंड के डेविड विली आईपीएल 2019 से बाहर हो गए हैं। विली दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी वाइफ के साथ घर में रूकने ...
-
IPL 12: डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, हैदराबाद ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया
29 मार्च। सनराइजर्स हैदराबाद के द्वारा दिए गए 199 रन के लक्ष्य को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। स्कोरकार्ड सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो की धमाकेदार ...
-
रसेल के लिए खुलकर खेलने की आजादी का होना जरूरी : उथप्पा
नई दिल्ली, 29 मार्च - विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स जीत में अब तक शानदार भूमिका निभाई है और टीम के बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ...
-
अगर रसेल चूके तो मैं हिट करूंगा : मोरिस
नई दिल्ली, 29 मार्च - इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मोरिस ने कहा है कि वह यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने ...
-
IPL 12 Match 8 : SRH Vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेइंग XI में किए 2 अहम बदलाव,…
29 मार्च। राजस्थान रॉयल्स ने SRH के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले फील्डिंग करेगी। स्कोरकार्ड सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी केन विलियमसन कर रहे हैं। गौरतलब है कि... ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42