Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

South africa cricket team

हेनरिक क्लासेन ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, साउथ अफ्रीका के लिए अभ नहीं खेलेंगे ये फॉर्मेट
Image Source: Twitter

हेनरिक क्लासेन ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, साउथ अफ्रीका के लिए अभ नहीं खेलेंगे ये फॉर्मेट

By Saurabh Sharma January 08, 2024 • 13:19 PM View: 1033

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen Retirement) तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। क्लासेन वनडे औऱ टी-20 टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। 2019 में टेस्ट डेब्यू करने वाले क्लासेन ने साउथ अफ्रीका के लिए सिर्फ 4 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उनके नाम 104 रन दर्ज हैं। 

डीन एल्गर के बाद वह इस साल टेस्ट संन्यास लेने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। एल्गर ने हाल ही में भारत के खिलाफ केपटाउन में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला। क्लासेन भारत के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं थे, टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह काइल वेरेन को जगह दी थी। हालांकि टेस्ट टीम कोच शुक्री कॉनराड ने कहा था कि क्लासेन उनका प्लान का हिस्सा हैं। 

Related Cricket News on South africa cricket team