St david
12 महीने का प्रतिबंध झेल रहे डेविड वॉर्नर का अपनी वापसी को लेकर किया यह खास ऐलान
4 जनवरी। बॉल टेम्परिंग मामले में 12 महीने का प्रतिबंध झेल रहे आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा है कि जिस भी टीम के लिए वह खेल रहे हैं, उसके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना उनका प्रमुख काम है। आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे वार्नर मीडिया से मुखातिब हो रहे थे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि प्रतिबंध समाप्त होने के बाद क्या वह फिर से राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना पसंद करेंगे।
वार्नर ने कहा, "मेरा काम इस टूर्नामेंट (बीपीएल) और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रन बनाने का है। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि जिस भी टीम के लिए मैं खेलूं उसके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं। बाकी सब चयनकर्ताओं के ऊपर है, कि वे मुझे चुनते हैं या नहीं।"
वार्नर पर लगा 12 महीने का प्रतिब्ंध इस वर्ष मार्च खत्म हो जाएगा। बीपीएल में वह सिलहट सिक्सर्स के लिए कप्तानी करेंगे। सिल्हट को अपना पहला मुकाबला छह जनवरी को कोमिला विक्टोरियंस के साथ खेलना है जिसकी कप्तानी आस्ट्रेलिया पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ कर रहे हैं।
स्मिथ भी बॉल टेम्परिंग मामले में इस समय 12 महीने का प्रतिबंध झेल रहे हैं।
वार्नर ने कहा, "टीम की कप्तानी करना मेरे लिए शानदार है। अब समय फिर से क्रिकेट खेलने का है और कोशिश करने का है कि सिलहट सिक्सर्स शीर्ष पर पहुंचे। मुझे यह सुनिश्चित करना है कि मैं सही से अपना काम करूं और टीम के लिए रन बनाऊं।"
उन्होंने कहा, "मेरे लिए जिंदगी काफी अच्छी रही। मैं अपने परिवार के साथ समय बिता रहा हूं। मैं ऐसा नहीं कर पाता अगर मैं टीम से बाहर नहीं बैठा होता। ये अपने अंदर के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व को ढूंढने की है और बतौर इंसान बेहतर बनने की है। मेरे लिए सबसे अहम घर पर पिता और पति बन पाना था।"
Related Cricket News on St david
-
एमसीजी पर दिखी स्मिथ, वार्नर की 'पीआर कैम्पेन'
मेलबर्न, 28 दिसम्बर - भारत और आस्ट्रेलिया के बीच यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को मेजबान देश के प्रतिबंधित खिलाड़ियों स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर ...
-
बैंनक्रॉफ्ट के बयान के बाद वार्नर की मुश्किल बढ़ी
मेलबर्न, 27 दिसम्बर - साथी खिलाड़ी स्टीवन स्मिथ और कैमरून बैनक्रॉफ्ट द्वारा बॉल टेम्पिरिंग में डेविड वार्नर को मुख्य आरोपी बताने के बाद भी क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) पूर्व उप-कप्तान को टीम में दोबारा शामिल करने ...
-
जस्टिन लैंगर ने खोला राज, स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर इस टेस्ट सीरीज के दौरान करेंगे वापसी
24 दिसंबर। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने बॉल टेम्परिंग विवाद में फंसने के करण प्रतिबंध झेल रहे पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ को अपने देश का विराट कोहली बताया है। इसी साल मार्च ...
-
BPL 2019: डेविड वॉर्नर बने सिलहट सिक्सर्ट टीम के कप्तान, इस खिलाड़ी से छिनी गई कप्तानी
8 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के छठे सीजन के लिए सिलहट सिक्सर्स ने ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को टीम का नया कप्तान बनाया है। इस से पहले टीम की कप्तानी... ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42