The tigers
Global T20 Canada: क्रिस लिन ने तूफानी पचास में 10 गेंदों में ठोके 42 रन, टाइगर्स ने पैंथर्स को 7 विकेट से हराया
ग्लोबल टी-20 कनाडा 2023 के छठे मैच में मॉन्ट्रियल टाइगर्स ने कप्तान क्रिस लिन की अर्धशतकीय पारी की मदद से मिसिसागा पैंथर्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पैंथर्स की तरफ से जिमी नीशम ने अर्धशतकीय पारी खेली थी लेकिन वो टीम को जीत दिलाने में नाकाफी रही। मॉन्ट्रियल टाइगर्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
मिसिसागा पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 140 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन जिमी नीशम के बल्ले से निकले। उन्होंने 35 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा नवनीत धालीवाल ने 47 गेंद में 6 चौको की मदद से 46 रन की पारी खेली। वहीं आज़म खान ने 19 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाये।
Related Cricket News on The tigers
-
Global T20 Canada: शाकिब अल हसन ने गेंद से मचाया धमाल, मॉन्ट्रियल टाइगर्स ने सरे जैगुआर्स को 5…
मॉन्ट्रियल टाइगर्स ने शुक्रवार (21 जुलाई) को खेले गए ग्लोबल टी-20 कनाडा 2023 के तीसरे मुकाबले में सरे जैगुआर्स को 5 विकेट से हरा दिया। सरे के 136 रन के जवाब में मॉन्ट्रियल ने 18.3 ...
-
T10 League: बांग्ला टाइगर्स के मेंटर श्रीसंत बोले, गेंदबाजों को रन बचाने के बजाय आउट करने पर ध्यान…
आधुनिक समय में सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटरों में से एक भारत के एस श्रीसंत हैं। उन्हें सीम गेंदबाजी क्षमता, ...
-
T10 League 2021: डोमिनिक ड्रेक्स ने बरपाया कहर, दिल्ली बुल्स ने बांग्ला टाइगर्स को 12 रन से हराया
आक्रामक गेंदबाजी करने वाले डोमिनिक ड्रेक्स के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली बुल्स ने अबू धाबी टी10 में बांग्ला टाइगर्स पर 12 रन से जीत दर्ज की। रविवार को खेल में पहले बल्लेबाजी करते हुए, दिल्ली ...
-
मोहम्मद आमिर ने कहा, इस वजह से टी-10 फॉर्मेट गेंदबाजों के लिए सबसे मुश्किल
बांग्ला टाइगर्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने गुरुवार को अबू धाबी टी-10 के चल रहे सीजन 5 के बीच कोरोना से जंग जीतने के बाद अभ्यास के लिए लौट आए। आमिर ने कहा, "मैंने ...
-
अबु धाबी टी-10 लीग 2021 - जानें पूरा कार्यक्रम और सभी टीमों में शामिल खिलाड़ी
आईसीसी द्वारा मान्यता प्राप्त क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप यानी अबु धाबी टी-10 लीग के चौथे संस्करण की शुरुआत 28 जनवरी 2021 से शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रही है। साल 2017 में ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42