Advertisement
Advertisement
Advertisement

एमएस धोनी को सर्पोट करने पहुंचा उनका "लकी चार्म", अब साउथ अफ्रीका की हार पक्की

10 जून,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले करो या मरो के मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सर्पोट करने उनका "लकी चार्म" इंग्लैंड पहुंच गया है। धोनी का ये लकी चार्म कोई और

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma June 10, 2017 • 15:24 PM
Ahead of South Africa clash, MS Dhoni spends time with family
Ahead of South Africa clash, MS Dhoni spends time with family ()
Advertisement

10 जून,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले करो या मरो के मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सर्पोट करने उनका "लकी चार्म" इंग्लैंड पहुंच गया है। धोनी का ये लकी चार्म कोई और नहीं बल्कि उनकी प्यारी बेटी जीवा है। 

धोनी की वाइफ साक्षी और बेटी जीवा टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए इंग्लैंड पहुंचे हैं। शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम का ऑफ डे था। इस दौरान कई खिलाड़ी बाहर घूमने के लिए निकले तो वहीं धोनी ने अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Trending


साक्षी ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी जीवा और पति एमएस धोनी के साथ वाली फोटो अपलोड की। इस फोटो को उन्होंने कैप्शन दिया “फैमली टाइम।”
इससे पहले उन्होंने फ्लाइट के दौरान की एक फोटो भी अपलोड की थी। 

गौरतलब है कि टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने में व्यस्त है। इंग्लैंड के बाद इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम खिताब की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही है। चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराकर भारत ने शानदार शुरूआत की थी लेकिन गुरूवार को श्रीलंका ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारत को मात दी थी। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

अब अगर भारत को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे रविवार को होने वाले साउथ अफ्रीका को हर हाल में हराना होगा। 

 

 

Family time !

A post shared by Sakshi (@sakshisingh_r) on

 

A post shared by Sakshi (@sakshisingh_r) on

 


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS