Advertisement
Advertisement
Advertisement

OMG: इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर साक्षी ने दिया मुसीबत को न्यौता, धोनी को भुगतना पड़ा खामियाजा

अप्रैल 12, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): अभी हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स वाली ड्रेस में अपनी एक फोटो पोस्ट की थी। फोटो के कैप्शन

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 12, 2017 • 20:46 PM
आईपीएल 2017
आईपीएल 2017 ()
Advertisement

अप्रैल 12, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): अभी हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स वाली ड्रेस में अपनी एक फोटो पोस्ट की थी। फोटो के कैप्शन में लिखा था #throwback !! क्रिकेट फैंस इसे राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के को-ओनर हर्ष गोएंका द्वारा धोनी पर कसे गए तंज का जवाब मान रहे हैं। हालांकि कयास तो ये भी लगाए जा रहे हैं कि टीम के रेगुलर कप्तान स्टीव स्मिथ के चोटिल होने के बाद फ्रेंचाइजी ने विकल्प के तौर पर धोनी को कप्तानी क्यों नहीं दी। अनुष्का नहीं, इस एक्ट्रेस के लिए धड़का विराट का दिल

 

 

Trending


गौरतलब है कि मंगलवार को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के बीच हुए मैच में अंजिक्य रहाणे को कप्तानी की कमान सौंपी गई थी। टीम प्रबंधन का यह फैसला धोनी के सपोर्ट में साक्षी के उसी इंस्टाग्राम पोस्ट की ओर इशारा करता नजर आ रहा है।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल में आठ साल चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी पिछले वर्ष राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स में बतौर कप्तान नियुक्त किए गए थे। माही बतौर कप्तान आईपीएल 9 में पुणे की टीम को नॉकआउट तक भी नहीं पहुंचा पाए थे। फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 10 में उनकी जगह स्टीव स्मिथ को बतौर कप्तान नियुक्त कर लिया।

 

स्मिथ ने आईपीएल 10 के ओपनिंग मैच में टीम को शानदार जीत दिलाई जिसके बाद हर्ष गोयंका ने ट्विटर के जरीए धोनी पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा स्मिथ ने ये साबित कर दिया कि जंगल का राजा कौन है। धोनी को पूरी तरह से ओवरशैडो कर दिया। कप्तानी पारी। उनको कप्तान बनाने का फैसला शानदार रहा। उन्होंने कुछ ही देर में ट्विट डिलीट कर दिया और फिर दूसरे मैच के बाद एक और ट्वीट कर धोनी पर निशाना साधा।

आपको बता दे कि हर्ष गोयंका के इस ट्वीट के बाद धोनी के फैंस काफी भड़क गए थे। कई फैंस ने तो ये तक लिख दिया कि अगर आप धोनी की इज्जत नहीं कर सकते तो उन्हें रिलीज कर दें।

आगे की स्लाइड में पढ़ें साक्षी का एक और पोस्ट जिसमें उन्होंने आईपीएल की फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के को-ओनर हर्ष गोयंका पर प्रहार किया।

 

साक्षी ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट शेयर की, इस पोस्ट में लिखा था, 'कर्मा का नियम

जब पक्षी जिंदा होते हैं, तो चींटी को खाते हैं,

पक्षी के मरने के बाद, चींटी उन्हें खाती है।

समय और परिस्थिति कभी भी बदल सकती है,

इसलिए जिंदगी में कभी किसी को नीचा नहीं दिखाना चाहिए ना ही किसी को दुख पहुंचाना चाहिए।

आप आज पॉवरफुल हो सकते हैं, लेकिन समय आपसे ज्यादा बलवान है। एक पेड़ से लाखों माचिस बनती हैं, लेकिन एक माचिस की तीली से लाखों पेड़ जलाए जा सकते हैं। इसलिए अच्छे बनिए और अच्छा करिए।' PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS