धर्मशाला, 21 जून (CRICKETNMORE): भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने यहां मंगलवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में क्रिकेट बोर्ड के पहले वार्षिक कॉनक्लेव का उद्घाटन किया। ठाकुर ने ट्विटर पर लिखा, "बीसीसीआई के पहले कॉनक्लेव की घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। धर्मशाला में शुरू हुआ क्रिकेट बोर्ड का वार्षिक कॉनक्लेव।"

Advertisement

हिमाचल में 21 से 24 जून तक चलने वाला यह कॉनक्लेव बीसीसीआई द्वारा आयोजित प्रथम सम्मेलन है। 

Advertisement

इससे पहले, ठाकुर ने क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह के साथ इसी स्थल पर दूसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जश्न मनाया। 

ऐसी उम्मीद भी जताई जा रही है कि बीसीसीआई की कार्यकारी समिति की बैठक में भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के नाम पर भी मोहर लगेगी। 

बीसीसीआई की कार्यकारी समिति की बैठक इस समारोह के अंतिम दिन यानी 24 जून को आयोजित होगी। 

बोर्ड की सलाहकार समिति (सीएसी) में शामिल दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वी.वी.एस लक्ष्मण मंगलवार को कोलकाता में कोच पद के 21 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेंगे। 

Advertisement

बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय जगदाले इस सारी प्रक्रिया का निरीक्षण करेंगे और जो उम्मीदवार मंगलवार को इंटरव्यू के लिए कोलकाता नहीं पहुंच सकते, उनके पास वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इसमें शामिल होने का विकल्प है। 

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए बोर्ड को कुल 57 प्रतिक्रिया मिली थी, जिसमें से सलाहकार समिति ने 21 के नामों की पुष्टि की है। 

बीसीसीआई ने घोषणा में बताया कि इस कॉनक्लेव की शुरुआत सभी राज्यों के क्रिकेट संघों के मीडिया प्रबंधकों के लिए आयोजित होने वाले कार्यशाला से होगी, जिसमें डिजिटल मीडिया का सत्र भी शामिल है। 

Advertisement

इसके बाद कोचों और कप्तानों का सम्मेलन, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शासी परिषद, जूनियर समिति और संबद्धता समिति की बैठक होगी। समारोह के अंतिम दिन पर कार्यकारी समिति की बैठक होगी।

इस कॉनक्लेव में विश्व के सबसे बड़े घरेलू क्रिकेट सत्रों में से एक को मजबूत करने और आईपीएल को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही बीसीसीआई को और अधिक पारदर्शी और कुशल बनाने पर ही चर्चा होगी। 

ठाकुर ने इससे पहले अपने बयान में कहा, "ऐसा पहली बार हो रहा है कि बीसीसीआई चार-दिवसीय कॉनक्लेव का आयोजन कर रहा है, जिसमें सभी हितधारकों को एक ही स्थल पर आमंत्रित करने का और खेल सुधार पर सभी के विचारों को समझने का लक्ष्य है।"

Advertisement

बोर्ड के सचिव अजय शिरके ने कहा, "इस समारोह का अवधि इससे बेहतर नहीं हो सकती थी। हम अब सबसे रोमांचक क्रिकेट सत्र में कदम रखने की तैयारी में हैं और यह हर किसी को एक ही छत के नीचे लाने और उनके विचारों पर चर्चा कर लागू करने का बेहतरीन अवसर है।"

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार