WATCH : आंद्रे रसल ने खरीदी Mercedes कार, बोले- 'मैं हमेशा बड़े सपने देखता हूं'
आंद्रे रसल ने आईपीएल के बाद एक कार खरीदी है जिसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के खत्म होने के बाद एक नई मर्सिडीज-बेंज एएमजी कार खरीदी है। उन्होंने इस कार के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि वो हमेशा बड़े सपने देखते हैं और कड़ी मेहनत और बलिदान से ही सपने सच होते हैं।
इस कैरेबियाई स्टार ऑलराउंडर को केकेआर ने 2022 सीज़न के लिए 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था और बेशक उनकी टीम के लिए ये सीज़न अच्छा ना रहा हो लेकिन व्यक्तिगत रूप से वो अपनी टीम के लिए एक स्टार बनकर उभरे। रसल की ये कार देखकर सूर्यकुमार यादव, क्रिस गेल, शेल्डन कॉटरेल और डैरेन सैमी जैसे खिलाड़ियों ने भी रिएक्शन दिया है।
Trending
रसल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें अपनी नई खरीदी हुई कार में प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के कैप्शन में रसल ने लिखा, "मैं हमेशा बड़ा सपना देखता हूं! लेकिन कड़ी मेहनत और बलिदान से ही सपने हकीकत बनते हैं। भगवान काफी अच्छे हैं।"
Cricket Scorecard
County Championship Division One
Nottinghamshire - 367/8 Vs WarwickshireDay 1 - Notts chose to bat.County Championship Division One
Somerset - 309/9d Vs Worcestershire - 14/0Day 1 - WORCS trail by 295 runs.County Championship Division Two
Middlesex - 203 Vs Gloucestershire - 82/3Day 1 - Gloucs trail by 121 runs.County Championship Division Two
Northamptonshire - 337/6 Vs LeicestershireDay 1 - Leics chose to field.ICC Women's T20 World Cup Qualifier
Uganda Women Vs United States of America WomenMatch yet to beginLatest Cricket News In Hindi