Advertisement

धोनी ने 16 गेंदों में 37 रन की तूफानी पारी से रचा इतिहास, कोहली,रोहित और सुरेश रैना सभी के रिकॉर्ड तोड़ डाले

दिल्ली कैपटल्स (DC) के खिलाफ रविवार (31 मार्च) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को भले ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपनी तूफानी पारी से सभी का दिल जीत लिया। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 01, 2024 • 08:14 AM
धोनी ने 16 गेंदों में 37 रन की तूफानी पारी से रचा इतिहास, कोहली,रोहित और सुरेश रैना सभी के रिकॉर्ड त
धोनी ने 16 गेंदों में 37 रन की तूफानी पारी से रचा इतिहास, कोहली,रोहित और सुरेश रैना सभी के रिकॉर्ड त (Image Source: Google)
Advertisement

सुरेश रैना और विराट कोहली को छोड़ा पीछे

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में सुरेश रैना को पछाड़कर धोनी तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। धोनी के अब इस फॉर्मेट में 328 छक्के हो गए हैं, वहीं रैना के नाम 325 छक्के दर्ज हैं। धोनी से आगे बस रोहित शर्मा औऱ विराट कोहली हैं।  इसके अलावा आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए धोनी चौथे स्थान पर आ गए हैं। धोनी के आईपीएल में 242 छक्के हो गए हैं, वहीं कोहली ने अब तक 241 छक्के जड़े हैं। 

Trending


बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 7000 रन

टी-20 में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने 7000 रन पूरे कर लिए हैं। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह एशिया के पहले और दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले सिर्फ क्विंटन डी कॉक औऱ जोस बटलर ने ही यह मुकाम हासिल किया है। 

रॉबिन उथप्पा को रिकॉर्ड तोड़ा

भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में धोनी पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस पारी के बाद धोनी के 7308 रन हो गए हैं। उन्होंने रॉबिन उथप्पा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने अपने टी-20 करियर में 7272 रन बना थे। 

छक्कों के शतक का अनोखा रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में 19वें ओवर और 20वें ओवर में 100 छ्क्के जड़ने वाले धोनी पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर संन्यास ले चुके कीरोन पोलार्ड हैं, जिन्होंने 57 छ्क्के जड़े हैं।

आखिरी ओवर का रिकॉर्ड

Also Read: Live Score

धोनी ने एनरिक नॉर्खिया द्वारा डाले गए पारी के 20वें ओवर में 20 रन बनाए। आईपीएल में बतौर भारतीय बल्लेबाज 20वें ओवर में सबसे ज्यादा 20 या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड धोनी ने अपने नाम कर लिया। 9वीं बार धोनी ने यह कारनामा कर रोहित शर्मा (8) को पीछे छोड़ा है। 



Cricket Scorecard

Advertisement