मुंबई के लिए खेल रहे सूर्यकुमार यादव का रणजी ट्रॉफी 2022-23 में शानदार प्रदर्शन जारी है। सौराष्ट्र के खिलाफ मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में खेले मुकाबले में उन्होंने धमाकेदार अर्धशतक जड़ा। दो मुकाबलो में यह सूर्यकुमार यादव का लगातार दूसरा अर्धशतक है, दोनों ही पारियों में वो शतक के करीब पहुंचे लेकिन पूरा नहीं कर सके।
सूर्यकुमार ने दूसरे दिन के खेल के दौरान अर्धशतक जड़ते हुए 107 गेंदों में 95 रनों की पारी खेली, जिसमें 14 चौके (56 रन) और एक छक्का शामिल था। यानी अपनी इस पारी में 62 रन सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज से ही बनाए।
इससे पहले सूर्यकुमार ने हैदराबाद के खिलाफ 80 गेंदों में 90 रन बनाए थे।
पहली पारी में मुंबई की शुरूआत खराब रही थी और ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और पृथ्वी शॉ 6 रन के कुल स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। सूर्यकुमार ने इस परिस्थिति से टीम को बाहर निकालकर शानदार पारी खेली।
बता दें कि इस मुकाबले के बाद सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के साथ जुड़ेगे। भारत को श्रीलंका के खिलाफ 3 जनवरी से टी-20 सीरीज खेलनी है, जिसमें सूर्यकुमार उप-कप्तान हैं। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
Suryakumar Yadav continues to pile on the runs
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) December 28, 2022
.
.#RanjiTrophy #Mumbai #IndianCricket #CricketTwitter #suryakumaryadav pic.twitter.com/u6Hesgfh2g