Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीता। यह पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला रजत पदक है और आजादी के बाद कुल मिलाकर आठवां ओलंपिक रजत पदक है। आजादी के बाद, भारत के लिए अब तक कुल सात खिलाड़ियों ने ओलंपिक में रजत पदक जीते हैं। आइए उन पर एक नजर डालते हैं।
नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में अपने दूसरे प्रयास में सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.45 मीटर दर्ज किया था। हालांकि, वह स्वर्ण पदक से चूक गए और दूसरे स्थान पर रहे। अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक पुरुष भाला फेंक प्रतियोगिता में 92.97 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
रवि कुमार दहिया (कुश्ती, 2021): हरियाणा के रवि कुमार दहिया ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किलो वर्ग में रजत पदक जीता था। उन्होंने तीन मुकाबले आसानी से जीतकर स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बनाई, लेकिन फाइनल में जौर उगेव से हार गए थे।