The Eiffel Tower: खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक 2024 का शुक्रवार को आगाज होगा। दुनियाभर से खेल प्रशंसकों की नजरें इस पर टिकी हुई हैं। ओपनिंग सेरेमनी के साथ खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ की शुरुआत शुक्रवार यानी आज होगी। दिलचस्प बात ये है कि 128 वर्षों के इतिहास में इस बार ओलंपिक सेरेमनी सबसे अलग होगी।
पेरिस 2024 ओलंपिक शुक्रवार 26 जुलाई को सीन नदी पर ऐतिहासिक ओपनिंग सेरेमनी के साथ शुरू होगा। सेरेमनी भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे शुरू होगी।
सीन नदी पर नावों के सहारे 206 देश और एसोसिएशन के 10,500 एथलीट्स परेड करेंगे। जो शहर के बीचों-बीच ओपनिंग सेरेमनी प्रोग्राम का लुत्फ उठाएंगे। परेड 6 किलोमीटर लंबी होगी। इस दौरान वो पेरिस के कुछ प्रतिष्ठित स्थलों से गुजरेंगे, जिनमें नोट्रे डेम, पोंट डेस आर्ट्स, पोंट न्यूफ शामिल हैं। नदी के किनारे सैकड़ों की संख्या में दर्शक उनकी हौसला अफजाई के लिए मौजूद रहेंगे। परेड ट्रोकैडेरो के सामने समाप्त होगी, जहां समारोह के अंतिम चरण और उत्सव शो होंगे।