Advertisement
Advertisement
Advertisement

मैक्सवेल ने बनाया आईपीएल 10 में सबसे बड़ा रिकॉर्ड, वॉर्नर भी रह गए पीछे #IPL

मुंबई, 12 मई। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में गुरुवार रात को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत का श्रेय मोहित शर्मा और संदीप शर्मा

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma May 12, 2017 • 18:33 PM
मैक्सवेल, आईपीएल 2017
मैक्सवेल, आईपीएल 2017 ()
Advertisement

मुंबई, 12 मई। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में गुरुवार रात को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत का श्रेय मोहित शर्मा और संदीप शर्मा को जाता है। उल्लेखनीय है कि वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब ने मुंबई को सात रनों से हराकर अपना बदला पूरा किया। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई के सामने 231 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे रोहित की कप्तानी वाली टीम निर्धारित 20 ओवरों में हासिल नहीं कर पाई और 223 रन ही बना सकी। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

मैक्वेल ने कहा, "मुझे लगा कि, जो कैच मैंने छोड़ा उससे हमें नुकसान झेलना पड़ेगा और इसके बाद हमने दो और रन आउट करने वाले मौके छोड़े लेकिन मोहित और संदीप ने हमें जीत दिलाई। अंत के दो ओवरों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।" PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

कप्तान मैक्सवेल ने कहा, "पिच पर ओंस थी और ऐसी फिसलन पिच पर गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल था। केरन पोलार्ड ने शानदार प्रदर्शन किया। हमने भी निर्भय होकर क्रिकेट खेला। रिद्धिमान साहा को जो मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिली, वह उसके लायक थे। हमें अब भी कुछ बाकी बचा काम पूरा करना है।"

मैक्सवेल ने बनाया आईपीएल 10 में सबसे बड़ा रिकॉर्ड►

Trending


 

आईपीएल के 51वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने कमाल करते हुए 7 रन से मुंबई इंडियंस को हराया। इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने धमाका करते हुए मात्र 21 गेंदो पर 47 रन की पारी खेली। अपनी पारी में मैक्सवेल ने 5 छक्के और 2 छक्के जमाए।

आईपीएल 10 में सबसे ज्यादा छक्का जमाने वाले खिलाड़ी बने मैक्सवेल। मैक्सवेल के नाम अबतक 25 छक्के दर्ज हो गए हैं तो वहीम वॉर्नर के नाम आईपीएल 2017 में कुल 24 छक्के जमाने का कारनामा कर दिखाया है। इसके अलावा रोबिन उथप्पा के नाम 22 छक्के आईपीएल 2017 में दर्ज हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS