आईपीएल 2026 सीज़न में अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में हैं लेकिन अभी तक उन्हें एक भी मैच खेलने को नहीं मिला है। मैच ना खेलने के बावजूद अर्जुन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं और हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, उनका और उनकी पत्नी सानिया चंदोक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें अर्जुन को थोड़ा गुस्से में देखा जा सकता है।

Advertisement

दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराज़ी जब इस जोड़े को एयरपोर्ट पर देखता है तो वो वीडियो शूट कर लेता है लेकिन अर्जुन अपनी पत्नी के साथ होते हैं इसलिए उन्हें ये पसंद नहीं आता और वो पैपराज़ी से भिड़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो के अनुसार, ये जोड़ा एयरपोर्ट से गुज़र रहा था, तभी पैपराज़ी ने उन्हें रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। शुरुआत में तो अर्जुन ने कैमरों को नज़रअंदाज़ करने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही स्थिति असहज हो गई, क्योंकि पैपराज़ी बहुत करीब से उनकी फ़िल्मिंग करते रहे।

Advertisement

वायरल क्लिप में, लखनऊ सुपर जायंट्स के इस खिलाड़ी को कैमरे की ओर बढ़ते हुए देखा गया। वो साफ़ तौर पर परेशान लग रहे थे और उन्होंने रिकॉर्डिंग कर रहे व्यक्ति से फ़ुटेज डिलीट करने को कहा। सानिया चंदोक के साथ वहां से जाने से पहले अर्जुन ने कड़े शब्दों में कहा, "डिलीट कर दो।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि इस घटना पर अब तक न तो अर्जुन तेंदुलकर और न ही सानिया चंदोक ने कोई आधिकारिक टिप्पणी की है। हालांकि, ये क्लिप ऑनलाइन तेज़ी से वायरल होती जा रही है, जिसने एक बार फिर भारत के खेल जगत में निजता, सेलिब्रेटी कल्चर और पैपराज़ी के व्यवहार से जुड़ी चर्चाओं को सुर्खियों में ला दिया है।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार