देवदत्त पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। घरेलू क्रिकेट में उनकी निरंतरता एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में खुद को अलग पहचान दिलाई है। वहीं, उनका यह प्रदर्शन कर्नाटक के लिए इस सीजन बेहद अहम साबित हुआ है।

Advertisement

सोमवार (12 जनवरी) को भारतीय युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया। मुंबई और कर्नाटक के बीच खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उतरते ही उन्होंने 700 रन का आंकड़ा पार कर लिया और ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने यह कारनामा एक से ज्यादा सीजन में किया हो।

Advertisement

अब तक विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, करुण नायर, नारायण जगदीशन और खुद पडिक्कल शामिल थे, लेकिन दो बार यह उपलब्धि हासिल करने का रिकॉर्ड सिर्फ देवदत्त पडिक्कल के नाम दर्ज हो गया है।

विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में 700 से ज्यादा रन  बनाने वाले बल्लेबाज

  • नारायण जगदीशन (तमिलनाडु) – 2022-23 – 830 रन
  • पृथ्वी शॉ (मुंबई) – 2020-21 – 827 रन
  • करुण नायर (विदर्भ) – 2024-25 – 779 रन
  • देवदत्त पडिक्कल (कर्नाटक) – 2020-21 – 737 रन
  • मयंक अग्रवाल (कर्नाटक) – 2017-18 – 723 रन
  • देवदत्त पडिक्कल (कर्नाटक) – 2025-26 – 721* रन

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में पडिक्कल का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस सीजन उन्होंने अब तक चार शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने झारखंड के खिलाफ 413 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 118 गेंदों में 147 रन की विस्फोटक पारी खेली थी, जबकि केरल के खिलाफ 124 रन बनाकर कर्नाटक को 8 विकेट से बड़ी जीत दिलाई थी।

तमिलनाडु के खिलाफ जहां वह सिर्फ 22 रन ही बना सके, वहीं इसके बाद पुडुचेरी और त्रिपुरा के खिलाफ लगातार दो शतक (113 और 108) लगाकर उन्होंने जोरदार वापसी की। राजस्थान के खिलाफ वह 91 रन पर शतक से चूक गए, जबकि मध्य प्रदेश के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच में उन्होंने 35 रन बनाए। कर्नाटक के खिलाफ इस क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भी पडिक्कल ने 95 गेंदों में नाबाद 81 रन जबरदस्त पारी खेली, जिसमें 11 चौके शामिल रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच की बात करें तो क्वार्टरफाइनल में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 254 रन बनाए। मुंबई के लिए इस दौरान शम्स मुलानी (86), सिद्धेश लाड (38) और साइराज पाटिल (33) ने अहम रन जोड़े। जवाब में कर्नाटक की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने 95 गेंदों में 81 रन और करुण नायर ने 80 गेंदों में 74 रन की पारी खेली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी हुई। बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका, जिसके बाद VJD डकवर्थ-लुईस मैथड के तहत कर्नाटक को विजेता घोषित कर दिया गया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार