इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) कम से कम तीन महीने तक क्रिकेट एक्शन से दूर रहेंगे, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने सोमवार (23 दिसंबर) को इसकी जानकारी दी। न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के दौरान स्टोक्स को बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। 

Advertisement

33 वर्षीय स्टोक्स पहले ही अगले साल पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी और उससे पहले भारत के खिलाफ होने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज से बाहर हो चुके हैं। 

Advertisement

ईसीबी के एक बयान में कहा गया है कि आगे के आकलन से चोट की पूरी गंभीरता का पता चला है और स्टोक्स को जनवरी में सर्जरी करानी होगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले हफ्ते हेमिल्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में गेंदबाजी करने के दौरान स्टोक्स को चोट लगी थी। जिसके बाद स्टोक्स दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरी थी और इंग्लैंड को इस मुकाबले में 423 रन की विशाल हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। 

सोमवार को स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, “  "अभी कुछ और करना है...तो फिर आगे बढ़ो !!!!! मेरे पास अभी बहुत कुछ बाकी है और मुझे अपनी टीम और इस शर्ट के लिए बहुत खून, पसीना और आंसू बहाने हैं।"

"यही वजह है कि मैंने अपने शरीर पर फीनिक्स का चित्र गुदवा रखा है।"

Advertisement

इस साल इससे पहले स्टोक्स बाएं पैर की ही हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे।

इंग्लैंड को अगली टेस्ट सीरीज जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने घर में ही खेलनी है। इसके बाद जून में भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार