चैंपियंस ट्रॉफी में धोनी करेंगे ऐसा कमाल जो आज तक नहीं कर पाए हैं

Updated: Wed, May 24 2017 22:44 IST
धोनी, चैंपियंस ट्रॉफी ()

24 मई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज एक जून से होने वाला है। भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

 ऐसे में धोनी के लिए यह टूर्नामेंट खासा महत्वपूर्ण है। धोनी ने अबतक वनडे क्रिकेट में 10 शतक जमाए हैं लेकिन उनमें से कोई भी शतक धोनी ने इंग्लैंड की धरती में नहीं जमा पाए हैं।

ऐसे में धोनी किसी भी हाल में चैंपियंस ट्रॉफी में अपने बल्ले से कमाल कर इंग्लैंड में शतक जमाने की कोशिश करेगें।

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

आपको बता दें कि धोनी ने पाकिस्तान और बांग्लादेश में 1- 1 शतक जमाए हैं तो वहीं 8 शतक  भारत की धरती पर ठोके हैं। वनडे क्रिकेट में धोनी ने अबतक 286 मैच खेले हैं और 9275 रन बनाए हैं। 10 शतक के अलावा धोनी ने 61 अर्धशतक ठोके हैं। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें