रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने शनिवार (4 मई) को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में 27 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली। कोहली भले ही अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने आरसीबी की जीत में अहम योगदान दिया और एक खास रिकॉर्ड बना दिया। 

 
Advertisement

कोहली ने आईपीएल में जीत हुए मुकाबलों में 4000 रन पूरे कर लिए हैं और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह पहले खिलाड़ी बने हैं। 3945 रन के साथ शिखर धवन दूसरे, वहीं 3918 रन के साथ रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं। 

Advertisement

इसके अलावा वह टी-20 क्रिकेट में 12500 रन पूरे करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले क्रिस गेल, शोएब मलिक और कीरोन पोलार्ड ने ही यह कारनामा किया है। 

कोहली ने ऋतुराज गायकवाड़ को पछाड़कर इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर आए गए हैं। कोहली के 11 मैच में 67.75 की औसत से 542 रन हो गए हैं। जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। 

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि इस मैच में आरसीबी ने गुजरात को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने 19.3 ओवर में 147 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी ने 13.4 ओवर में 6 विकेट गवाकर जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर पहुंच गई है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार