भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का समापन हो चुका है। टीम इंडिया ने शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम की, जबकि न्यूजीलैंड ने आखिरी दो मैच जीतकर क्लीन स्वीप से बचाव किया। इस सीरीज में दोनों टीमों के कई बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए। आइए इस खास आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन रहे।
5. बेवन जैकब्स
इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर न्यूजीलैंड के बेवन जैकब्स रहे। उन्होंने पांच मुकाबलों में 45.33 की औसत से कुल 136 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 146.23 का रहा। जैकब्स ने सीरीज में कई अहम मौकों में रन बनाकर अपनी टीम के लिए उपयोगी योगदान दिया।
4. नमन धीर
भारतीय युवा बल्लेबाज नमन धीर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे। उन्होंने पांच मैचों में 46 की औसत से 138 रन बनाए और खास बात यह रही कि नमन का स्ट्राइक रेट 200 का रहा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने दिखाया कि वह टी20 फॉर्मेट में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं।
3. डेरिल मिचेल
न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने भी इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। वह 176 रनों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। मिचेल ने पांच मुकाबलों में 44 की औसत से रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 174.25 का रहा।
2. अभिषेक शर्मा
भारतीय युवा ओपनर अभिषेक शर्मा सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने पांच मुकाबलों में 197 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 223.86 का रहा। अभिषेक ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का खेल इस सीरीज में भी खूब दिखाया।
Also Read: LIVE Cricket Score
1. ग्लेन फिलिप्स
न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स इस सीरीज के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने पांच मुकाबलों में 113.67 की शानदार औसत से कुल 341 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 185.32 का रहा। इस दौरान फिलिप्स ने एक शतक और तीन अर्धशतक भी लगाए।