Australia Team T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया ने जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ औऱ जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क को जगह नहीं मिली है। पिछले एक दशक में पहली बार ऐसा हुआ है जब स्मिथ के वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं फ़्रेज़र-मैकगर्क ने पिछले कुछ समय में इस फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। 

 
Advertisement

एश्टन एगर और कैमरून ग्रीन टीम का हिस्सा हैं। दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच करीब 18 महीने पहले खेला था। 

Advertisement

टीम की कप्तानी मिचेल मार्श को सौंपी गई है। एरॉन फिंच के संन्यास के बाद पिछले 12 महीने में मार्श ने तीन टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी। लेकिन अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा उन्हें आधिकारिक तौर पर कप्तान बना दिया गया है। 

तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क संभालेंगे और चौथे विकल्प के रूप में नाथन एलिस को जगह मिली है। वहीं रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर जोश इंग्लिश को शामिल किया गया है। 

ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 6 जून को ओमान के खिलाफ खेलेगी, इसके बाद 9 जून को इंग्लैंड से, 12 जून को नामीबिया से और 16 जून को स्कॉटलैंड के मुकाबला होगा।

बता दें कि सभी टीमें 25 मई तक अपनी टीम में बदलाव कर सकती हैं।

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

Also Read: Live Score

मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर ,एडम ज़ाम्पा

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार