इंदौर, 3 मार्च (CRICKETNMORE): मध्य प्रदेश ने गेंदबाजों के कसी गेंदबाजी के दम पर यहां जारी सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप-सी के एक मैच में शनिवार को सिक्किम को 50 रन से हरा दिया। मेजबान मध्य प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 164 रन का स्कोर बनाया और फिर सिक्किम को 20 ओवर में 114 रन पर समेट दिया। सिक्कम के लिए बिपुल शर्मा ने 24 और मीलिंद कुमार ने 23 रन बनाए। 

Advertisement

मध्य प्रदेश की ओर से के कार्तिकेय और मीहिर हिरवानी ने तीन-तीन विकेट लिए। 

Advertisement

इससे पहले मध्य प्रदेश ने शीर्ष क्रम की उपयोगी पारियों के दम पर आठ विकेट पर 164 रन का स्कोर बनाया। मेजबान टीम के लिए अभिषेक भंडारी ने 46, पार्थ साहनी ने 36, कप्तान रजत पाटीदार ने 25 और नमन ओझा ने 26 रन बनाए। 

सिक्किम के लिए ईश्वर चौधरी ने तीन, बिपुल शर्मा ने दो और पी निराला ने दो विकेट लिए। 

इसी ग्रुप के दूसरे मैच में पंजाब ने एक गेंद शेष रहते रेलवे को तीन विकेट से हरा दिया। रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 149 रन का स्कोर बनाया, जिसे पंजाब ने सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

रेलवे की ओर से प्रशांत गुप्ता ने 53, प्रथम सिंह ने 28 और आशीष यादव ने 27 रन बनाए। रेलवे के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए। 

Advertisement

पंजाब की बल्लेबाजी की पारी में कप्तान मंदीप सिह ने नाबाद 70 रन की पारी खेली। 

रेलवे की ओर से अनुरीत सिंह ने तीन और के उपाध्याय तथा हर्ष त्यागी ने दो-दो विकेट लिए। 

ग्रुप-सी के तीसरे मैच में सौराष्ट्र ने गोवा को पांच विकेट से शिकस्त दी। सौराष्ट्र ने पहले गेंदबाजी करते हुए गोवा को 99 रन पर ढेर कर दिया। टीम के लिए वैभव गोवकर ने 32 और केए वाज ने 30 रन बनाए। 

Advertisement

सौराष्ट्र ने 17.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए एसपी जैक्सन ने 36, पी मांकद ने 20 और रोबिन उथप्पा ने 18 रन का योगदान दिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार