कोहली और धोनी को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मिला बड़ा सम्मान, जानकर आपको होगा गर्व

Updated: Wed, May 31 2017 14:05 IST
MS Dhoni and Virat Kohli among ESPN's top 100 most famous athletes ()

31 मई नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी स्पोर्ट्स वर्ल्ड की सबसे मशहूर शख्सियतों में शुमार हैं। इन दोनों के दीवानें सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। 

एक मशहूर खेल वेबसाइट ने दुनिया के 100 सबसे मशहूर खिलाड़ियों की लिसट जारी की है। इन 100 खिलाड़ियों में सिर्फ 4 क्रिकेटरों को जगह मिली है और आपको यह जानकर खुशी होगी की ये चारों क्रिकेटर टीम इंडिया के हैं। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

मॉर्डन क्रिकेट के किंग मानें जानें वाले विराट कोहली दुनिया के सबसे मशहूर खिलाड़ियों की लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं। वहीं भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 15वें नंबर पर हैं। हालांकि कोहली और धोनी को पिछले साल के मुकाबले कुछ पायदान का नुकसान हुआ है। पिछले साल कोहली इस लिस्ट में 8वें और धोनी 14वें स्थान पर थे। 

इस लिस्ट में बाकी दो भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह और सुरेश रैना हैं। युवी 90 और रैना 95वें स्थान पर हैं। 

इस सूची के अनुसार पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सबसे मशहूर खिलाड़ी हैं। वहीं उनके प्रतिद्वंदी अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी तीसरे स्थान पर हैं।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

यह लिस्ट सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों के फैंस की संख्या, विज्ञापनों से होने वाली कमाई और इंटरनेट पर उन्हें कितना सर्च  किया जाता है इस आधार पर बनाई गई है।

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें