Advertisement

WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 29 रन से हराया, इन 3 खिलाड़ियों ने मचाया धमाल

जेमिमा रोड्रिग्स, मैग लैनिंग के तूफानी अर्धशतक और जेस जोनासेन की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार (5 मार्च) को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले गए विमेंस प्रीमियर लीग 2024 के मुकाबले में मुंबई...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma March 06, 2024 • 00:06 AM
WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 29 रन से हराया, इन 3 खिलाड़ियों ने मचाया धमाल
WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 29 रन से हराया, इन 3 खिलाड़ियों ने मचाया धमाल (Image Source: Twitter)
Advertisement

रोड्रिग्स को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। रोड्रिग्स ने 33 गेंदों में 8 चौकों औऱ 3 छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन, वहीं कप्तान लैनिंग ने 38 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े।

Trending


शबनीम इस्माइल,साइता इशाक, पूजा वस्त्राकर और हैली मैथ्यूज ने 1-1 विकेट हासिल किया।

मुंबई इंडियंस इसके जवाब में 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना सकी। अमनोत कौर टॉप स्कोरर रही औऱ उन्होंने 27 गेंदों में 42 रन बनाए। इसके अलावा हैली मैथ्यूज ने 29 रन और एस सजना ने नाबाद 24 रन की पारी खेली।

Also Read: Live Score

दिल्ली के लिए जेस जोनासेन  ने 3 विकेट, मैरिज़ेन कैप ने 2 विकेट, शिखा पांडे, तितास साधु और राधा यादव ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 



Cricket Scorecard

Advertisement