Advertisement

Mumbai Indians छोड़ सकती है अपने ये 3 खिलाड़ी, एक की कीमत है 17.50 करोड़

मुंबई इंडियंस की टीम आगामी आईपीएल ऑक्शन से पहले अपने कुछ महंगे खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। इस एक खिलाड़ी की कीमत 17.50 करोड़ रुपये है।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat November 25, 2023 • 11:37 AM
Advertisement

जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) 

इंग्लिश गन गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर को भी मुंबई इंडियंस की टीम रिलीज कर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आर्चर मुंबई के लिए बिल्कुल भी योगदान नहीं कर पाए हैं। मुंबई इंडियन ने आर्चर पर 8 करोड़ रुपये खर्चे थे। लेकिन वह मुंबई के लिए एक पूरा सीजन नहीं खेल पाए और फिर पिछले सीजन भी उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 5 मुकाबले खेलकर सिर्फ 2 विकेट झटके। ऐसे में अब आर्चर की इंजरी के कारण उन्हें एमआई रिलीज कर सकती है।

Trending


कैमरून ग्रीन (Cameron Green)

Also Read: Live Score

कैमरून ग्रीन भी हमारी लिस्ट में शामिल हैं। आपको बता दें कि ग्रीन पर मुंबई ने आँखें बंद करके पैसे बहाए थे। उन्होंने ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। ग्रीन हार्दिक पांड्या की रिप्लेसमेंट माने जा रहे थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। ग्रीन ने आईपीएल 2023 में मुंबई के लिए एक और दो अर्धशतक लगाए जिसके दम पर वह 452 रन बना सके। इसके अलावा उन्होंने 16 मैचों में सिर्फ 6 विकेट झटके।



Cricket Scorecard

Advertisement