Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए ये है भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन, जानिए किन - किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

कोलकाता, 15 नवंबर | तकरीबन ढाई महीने के बाद भारत एक बार फिर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उतर रहा है जहां उसकी कोशिश अपनी पिछली सफलता को दोहराने की होगी। टीमें वही हैं, लेकिन जगह अलग है। भारत

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat November 15, 2017 • 17:13 PM
भारत बनाम श्रीलंका
भारत बनाम श्रीलंका ()
Advertisement

भारत के पास कोहली और रहाणे के अलावा चेतेश्वर पुजारा, शिखर धवन, मुरली विजय, रिद्धिमान साहा के रूप में शानदार बल्लेबाज हैं। वहीं निचले क्रम में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा भी बल्ले से अहम योगदान दे सकते हैं। इतनी गहराई वाले बल्लेबाजी आक्रमण के सामने श्रीलंका के गेंदबाजों को खासी परेशानी आ सकती है।

मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने अभ्यास मैच में तो अच्छा प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान के खिलाफ भी श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने अच्छे रन टांगे थे। दिमुथ करुणारत्ने ने पाकिस्तान के खिलाफ चार पारियों में 306 रन बनाए थे। उनके जोड़ीदार कौशल सिल्वा के स्थान पर सदिरा समराविक्रम मैदान पर उतरेंगे।  सिल्वा के अलावा श्रीलंका को कौशल मेंडिस और नुवान प्रदीप के बिना मैदान पर उतरना होगा।

 हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद खूबसूरत, देखकर दिवाने हो जाएगें आप  

Trending




Cricket Scorecard

Advertisement