Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2021: जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेंगी दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस,जानें संभावित प्लेइंग XI और रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स का सामना आईपीएल के 13वें मुकाबले में मंगलवार को गत विजेता मुंबई इंडियंस के साथ होगा। मुंबई पिछले सीजन में दिल्ली को हराकर विजेता बना था और अब दिल्ली के पास इस हार का बदला लेने का मौका

IANS News
By IANS News April 20, 2021 • 12:15 PM
Advertisement

चाहर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार विकेट और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तीन विकेट लिए थे। दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चुनौती एमए चिदंबरम स्टेडियम की धीमी पिच पर खुद को ढालना होगा, जहां वह इस सीजन का पहला मुकाबले खेलेगी। मुंबई की टीम यहां तीन मैच खेल चुकी है।

एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड ( DC vs MI Head Head)

Trending


दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में कुल 28 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने 16 और दिल्ली ने 12 मैच में बाजी मारी है। पिछले पांच मैच की बात की जाए तो मुंबई को चार और दिल्ली को एक में जीत मिली है। पिछले सीजन दोनों टीमें चार बार भिड़ी थी और सब में मुंबई ने जीत दर्ज की थी।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार है :

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, स्टीवन स्मिथ, कागिसो रबाडा, आवेश खान, ललित यादव, लुकमान हुसैन मेरिवाला,मार्कस स्टोयनिस, रविचंद्रन अश्विन, क्रिस वोक्स।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), एडम मिलने, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन,जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राहुल चाहर,सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।



Cricket Scorecard

Advertisement