Advertisement
Advertisement

T20 WC 2024: रोहित शर्मा ने ENG के खिलाफ सेमीफाइनल में रचा इतिहास, 2 अनोखे World Record बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने

India vs England Semi Final: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। लगातार दूसरा...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma June 28, 2024 • 00:16 AM
Advertisement

ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर 

रोहित ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में अपने 50 छक्के पूरे कर लिए हैं और क्रिस गेल (63) के बाद इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने हैं। वह दुनिया के पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप में 50 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। रोहित के नाम वनडे वर्ल्ड कप में 54 छक्के दर्ज हैं। 

Trending


बतौर कप्तान 6000 रन 

रोहित टी-20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 6000 या उससे ज्यादा रन नबाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली (6564) औऱ एमएस धोनी (6190) ने ही यह कारनामा किया था। 

टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा चौके

रोहित ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा चौके जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनके इस पारी के बाद 113 चौके हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने महेला जयवर्धने (111) को पीछे छोड़ा।

तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

Also Read: Akram ‘hopes’ Indian Team Will Travel To Pakistan For 2025 Champions Trophy

भारत के लिए एक टी-20 सीरीज या टूर्नामेंट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित ने अपने नाम कर लिया। उनके इस वर्ल्ड कप में 7 पारियों में 248 रन हो गए हैं। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 231 रन बनाए थे।
 

Advertisement


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement