Advertisement

Virat Kohli का महारिकॉर्ड तोड़ देंगे सिकंदर रज़ा, सूर्यकुमार यादव से भी निकले आगे

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा के पास विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करने का बड़ा मौका है। वह जल्द ही विराट कोहली के टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के रिकॉर्ड को

Nishant Rawat
By Nishant Rawat December 08, 2023 • 13:36 PM
Virat Kohli का महारिकॉर्ड तोड़ देंगे सिकंदर रज़ा, सूर्यकुमार यादव से भी निकले आगे
Virat Kohli का महारिकॉर्ड तोड़ देंगे सिकंदर रज़ा, सूर्यकुमार यादव से भी निकले आगे (Sikandar Raza)
Advertisement

आपको बता दें कि सिकंदर रज़ा सूर्यकुमार यादव को पछाड़कर इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंचे हैं। सूर्यकुमार यादव ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में इंडिया के लिए 58 मैच खेले हैं जिसके दौरान उन्होंने 13 बार ये अवॉर्ड जीता है। ये भी जान लीजिए कि अब सिकंदर रज़ा की निगाहें विराट कोहली के रिकॉर्ड पर हैं और वो इससे बहुत ज्यादा दूर नहीं हैं।

विराट का खास रिकॉर्ड तोड़ेंगे सिकंदर

Also Read: Live Score

टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड प्राप्त किये हैं। उन्होंने 115 मैचों में 15 बार ये खिताब जीता है। लेकिन अब सिकंदर की निगाहें उनके इस रिकॉर्ड पर होगी। ये हरफनमौला खिलाड़ी 14 बार ये कारनामा कर चुका है और आयरलैंड के खिलाफ होने वाले अगले दो मैचों में भी वो जबरदस्त प्रदर्शन करते हैं तो पहले वो विराट के खास रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे और फिर उन्हें अपना बना लेंगे। सिकंदर को ये करने के लिए दो प्लेयर ऑफ दे मैच अवॉर्ड और जीतने होंगे।



Cricket Scorecard

Advertisement