जिम्बाब्वे और आयरलैंड (ZIM vs IRE) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसका पहला मुकाबला बीते गुरुवार (7 दिसंबर) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था। ये एक बेहद रोमांचक मैच था जिसे जिम्बाब्वे ने अपने कप्तान सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) के शानदार प्रदर्शन के दम पर आखिरी ओवर में जीता। इस मैच में सिकंदर रजा ने 42 गेंदों पर 65 रन ठोके और बॉलिंग करते हुए भी 3 विकेट चटकाए। सिकंदर रज़ा को अपने शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया जिसके बाद अब सिकंदर रज़ा के नाम एक और खास रिकॉर्ड हो गया है।
दरअसल, सिकंदर रज़ा अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन चुके हैं। सिकंदर रज़ा को 14वीं बार ये अवॉर्ड मिला है। उन्होंने 78 पारियों में ये कारनामा किया है। वहीं इतने ही प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के लिए मोहम्मद नबी ने 109 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
What A Player!#Cricket #Zimbabwe #ZIMvIRE #IPL2024 pic.twitter.com/JxRNmXpIdM
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) December 8, 2023
आपको बता दें कि सिकंदर रज़ा सूर्यकुमार यादव को पछाड़कर इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंचे हैं। सूर्यकुमार यादव ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में इंडिया के लिए 58 मैच खेले हैं जिसके दौरान उन्होंने 13 बार ये अवॉर्ड जीता है। ये भी जान लीजिए कि अब सिकंदर रज़ा की निगाहें विराट कोहली के रिकॉर्ड पर हैं और वो इससे बहुत ज्यादा दूर नहीं हैं।
Most Player of the match awards in Men's T20I:
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 8, 2023
Virat Kohli - 15 (115 matches)
Sikandar Raza - 14 (78 matches)
Mohammad Nabi - 14 (109 matches)
Suryakumar Yadav - 13 (58 matches)
Rohit Sharma - 12 (148 matches) pic.twitter.com/WehgCgSNBr