149 साल में पहली बार हुआ ऐसा, अफगानिस्तान के Naseer Khan Maroofkhil ने टेस्ट डेब्यू पर बनाया अनोखा रिकॉर्ड (Nasser Khan Maroofkhil)
Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd Test: अफगानिस्तान के ऑलराउंडर नसीर खान मारूफखिल (Naseer Khan Maroofkhil) ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में अपने ऑलराउंड खेल से इतिहास रच दिय़ा। डेब्यू टेस्ट में नसीर खान ने पहली पारी में गेंदबाजी में 151 रन देकर 7 विकेट झटके औऱ बल्लेबाजी में 20 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में 2 विकेट लिए औऱ बल्लेबाजी में 242 गेंदों में नाबाद 101 रन की पारी खेली।
149 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
टेस्ट इतिहास में टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाने और पांच विकेट लेने वाले वह दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले न्यूज़ीलैंड के ब्रूस टेलर ने साल 1965 में भारत के खिलाफ कोलकाता में अपना टेस्ट डेब्यू करते हुए नाबाद 105 रन की पारी खेली थी और गेंदबाजी में 86 रन देकर 5 विकेट लिए थे।