ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson) ने रविवार, 15 नवंबर को एडिलेड वनडे (AUS vs ENG 2nd ODI) में इंग्लिश ओपनर बैटर टॉम बैंटन (Tom Banton) के सिर पर खतरनाक बाउंसर मारा। ये गेंद इतना खतरनाक था कि बैंटन के हेलमेट का पिछला हिस्सा टूटकर जमीन पर गिर गया। इस डेडली बाउंसर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये घटना इंग्लैंड की पारी के छठे ओवर में घटी। टॉम बैंटन समय लेकर बैटिंग कर रहे थे। इसी बीच स्पेंसर जॉनसन ने उन्हें बाउंसर डिलीवर करके सरप्राइज किया। स्पेंसर ने ये बॉल 137.9 kph की रफ्तार से फेंका था। इस पर बैंटन ने पुल शॉट खेलने की कोशिश में गलती की।
बैंटन बॉल को बैट से कनेक्ट करने में पूरी तरह नाकाम हुए। ऐसे में होना क्या था। वो सनसनाती गेंद सीधा बल्लेबाज़ के हेलमेट से टकराई। ये इम्पैक्ट इतना तेज था कि हेलमेट के पीछे लगा गार्ड हेलमेट से ही अलग हो गया और दूर जाकर गिरा। अगर बैंटन के हेलमेट पर गार्ड नहीं होता तो उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।