3 Players Who Can Replace Shubman Gill In India Playing XI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला (NZ vs IND 4th ODI) शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए शुभमन गिल (Shubman Gill) उपलब्ध नहीं रहेंगे। भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में होगी। तो आइए आज आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि शुभमन गिल की जगह लेकर भारतीय वनडे टीम का हिस्सा बन सकते हैं।
ईशान किशन (Ishan Kishan): शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ईशान किशन ODI टीम में जगह पाने के लिए पहली पसंद रहेंगे। 28 वर्षीय ईशान एक टॉप ऑर्डर बैटर हैं जो कि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं। उन्होंने भारत के लिए अब तक 32 ODI की 28 पारियों में लगभग 42 की औसत से 1107 रन बनाए हैं। शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ईशान वनडे में दोहरा शतक लगाने का कारनामा भी कर चुके हैं। ये कारनामा बेहद ही कम खिलाड़ियों ने किया है।
ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad): हमारी लिस्ट में दूसरा नाम ऋतुराज गायकवाड़ है। ऋतुराज गिल की तरह ही शांत स्वभाव के क्रिकेटर हैं और क्लासिक शॉट खेलकर रन बनाते हैं। उन्होंने अब तक 12 वनडे में लगभग 36 की औसत से 329 रन जोड़े हैं। इस दौरान ऋतु ने एक सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी लगाने का कारनामा किया है। उनके लिस्ट ए क्रिकेट के आंकड़ें भी प्रभावित करते हैं। इनमें ऋतु ने 110 मैचों की 106 पारियों में लगभग 58 की औसत से 5495 रन जडे़ हैं।