अंडर-19 एशिया कप के हीरो मनाल चौहान के घर जश्न का माहौल, पिता और चाचा ने कहा- बेटे ने नाम रोशन किया (अंडर-19 एशिया कप के हीरो मनाल चौहान के घर जश्न का माहौल, पिता और चाचा ने कहा- बेटे ने नाम रोशन किया )
भारतीय अंडर-19 पुरुष टीम शनिवार को ओमान के अल अमरात में खेले गए एशिया कप अंडर-19 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बनी। भारत की इस जीत में मनाल चौहान की अहम भूमिका रही। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए मनाल चौहान ने मुश्किल समय में 32 गेंदों पर 47 रन की पारी खेल टीम को चैंपियन बनाने में यादगार भूमिका निभाई।
मनाल चौहान ने अपने यादगार प्रदर्शन से अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से उनके घर में जश्न का माहौल है।
आईएएनएस से खास बातचीत में मनाल के पिता सुदीप चौहान ने कहा, "मैं अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। उसने भारत-पाकिस्तान फाइनल में देश के लिए जो किया है, उसे देखकर हमें गर्व महसूस हो रहा है। उसने हमारे परिवार, गांव, और जिले का नाम रोशन किया है।"