Rohit Sharma And Ishan Kishan Drop Catch Video: बीते समय में भारतीय टीम की फील्डिंग का स्तर गिरता दिखा है। माउंट माउंगानुई वनडे (NZ vs IND 4th ODI) में भी इसकी झलक दिखी। यहां आकिब नबी (Auqib Nabi) के एक ओवर में पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और फिर ईशान किशन (Ishan Kishan) ने बेहद आसान कैच टकपाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रोहित-ईशान ने तोड़ा आकिब का दिल: ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के दूसरे ओवर में घटी। आकिब नबी ने पांचवीं गेंद पर लगभग टीम इंडिया को सफलता दिला दी थी। उनकी गेंद पर विल यंग चकमा खा गए थे जिसके बाद गेंद बल्ले के किनारे से टकराकर सीधा स्लिप पर रोहित की तरह गई। ये एक आसान कैच था, जिसे हिटमैन पकड़ नहीं पाए। तो इस तरह पहली बार आकिब का दिल टूटा।
इसके बाद आकिब ने अगली ही गेंद पर एक बार फिर पूरी ताकत लगाई। उन्होंने विल यंग को फिर फंसाया और चकमा दिया। इस बार गेंद यंग के बैट के किनारे से टकराकर विकेटकीपर ईशान किशन की तरफ गई। ईशान ने दाईं ओर डाइव करके कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो भी नाकाम रहे। आखिर में ये कैच भी छूट गया। तो ऐसे एक ही ओवर में आकिब का दो बार दिल टूटा और वो अपने साथियों की खराब फील्डिंग के कारण सफलता हासिल नहीं कर पाए। खबर लिखे जाने ततक आकिल ने 6 ओवर में 1 विकेट लेकर 43 रन खर्चे हैं।