Mohammed Siraj Bowled Finn Allen Video: भारतीय तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) अपनी लहराती तेज तर्रार गेंदों से विपक्षी बल्लेबाज़ों के होश उड़ाते हैं। मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर ऐसा ही करके दिखाया है। उन्होंने माउंट माउंगानुई वनडे (NZ vs IND 5th ODI) में न्यूजीलैंड के स्टार बैटर फिन एलन (Finn Allen) को शानदार इनस्विंगर डालकर बोल्ड किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
सिराज ने उड़ाए एलन के डंडे: ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 22वें ओवर में घटी। मोहम्मद सिराज बेहद ही शानदार लय में गेंदबाज़ी कर रहे थे। उनके सामने फिन एलन थे, जो कि नंबर-5 पर बैटिंग करने आए थे और मैदान पर पैर जमाने की कोशिश में थे। यहां मोहम्मद सिराज ने अपनी लहराती गेंद से फिन एलन के होश उड़ाए।
उन्होंने अपनी तीसरा गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया जो कि पिच से टकराने के बाद तेजी से अंदर की तरफ आया। यहां पर ही फिन एलन सिराज की इनस्विंगर से पूरी तरह चकमा खा गए। उन्होंने खड़े-खडे़ ही ऑफ साइड में शॉट खेलने की कोशिश की और इसी बीच वो गेंद उनके बैट-पैड के बीच से निकलकर सीधा स्टंप्स से टकराई।