PAK vs SL 1st Test: क्रिकेट में कई बार बल्लेबाज अपनी अच्छी पारी को एक छोटी सी गलती की वजह से बड़े शतक में तब्दील नहीं कर पाते। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में सऊद शकील (Saud Shakeel) के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। उन्होंने मुकाबले की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन दोनों ही बार शतक पूरा करने से चूक गए।
सऊद शकील ने इस मुकाबले की पहली पारी में 199 गेंदों का सामना करते हुए 93 रन बनाए थे। वह अपने शतक से सिर्फ 7 रन दूर रह गए थे। इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और शतक के करीब पहुंच गए। इस बार उन्हें तीन रन की जरूरत थी, लेकिन जल्दबाजी में खेला गया एक शॉट उनकी पारी का अंत कर गया।
यह घटना पाकिस्तान की दूसरी पारी के 84वें ओवर में हुई। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरु कुमारा ने ओवर की पांचवी गेंद 133.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बैक ऑफ लेंथडाली। सऊद शकील ने इस पर बड़ा शॉट खेलने के इरादे से अपने तीनों स्टंप्स छोडे दिए।